Live TV
Search
Home > बिज़नेस > 18 नवंबर से खुलेगा Crystal Crop Protection का IPO, 455 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, GMP से 4.8% लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत

18 नवंबर से खुलेगा Crystal Crop Protection का IPO, 455 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, GMP से 4.8% लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत

Crystal Crop Protection का 455 करोड़ रुपये का IPO 18 नवंबर को खुलेगा. प्राइस बैंड 259-272 रुपये है. GMP 13 रुपये के प्रीमियम का संकेत दे रहा है.

Written By:
Published: November 17, 2026 16:24:00 IST
Last Updated: 2026-11-17 16:42:43

Mobile Ads 1x1

Crystal Crop Protection IPO:  शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए 18 नवंबर से एक नया IPO खुलने जा रहा है. एग्रोकेमिकल्स और सीड्स बनाने वाली कंपनी Crystal Crop Protection अपना 455.49 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है. इस इश्यू में निवेशक 18 नवंबर से 20 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 259 रुपये से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया है. वहीं, शेयरों की लिस्टिंग 26 नवंबर को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है.

कंपनी इस IPO के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी. खास बात यह है कि कंपनी के मुनाफे और EBITDA में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अच्छी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन जून 2026 तक उसका कुल कर्ज फिर बढ़कर 952.02 करोड़ रुपये पहुंच गया था.

       Crystal Crop Protection IPO: प्राइस बैंड और लॉट साइज

Crystal Crop Protection के IPO में एक लॉट में 55 शेयर होंगे. इस हिसाब से निवेशकों को एक लॉट के लिए न्यूनतम 14,245 रुपये से लेकर अधिकतम 14,960 रुपये तक लगाने होंगे. कंपनी के कर्मचारियों को प्रति शेयर 25 रुपये की छूट देने का भी प्रस्ताव है.

IPO में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित है. शेयरों का अलॉटमेंट 23 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है.

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर IIFL Capital Services, Motilal Oswal Investment Advisors और DAM Capital Advisors हैं. वहीं, MUFG Intime India को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

फ्रेश इश्यू और OFS से जुटाए जाएंगे पैसे

कंपनी का IPO दो हिस्सों में बंटा है. इसमें करीब 354.77 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 100.71 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सब्सिडियरी Saffire Crop Science का कर्ज चुकाने में किया जाएगा. इसके अलावा संभावित अधिग्रहण और सामान्य कारोबारी जरूरतों पर भी पैसा खर्च होगा.

ध्यान देने वाली बात है कि OFS के तहत मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी.

मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी, EBITDA भी उछला

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो FY26 में इसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 16.4 फीसदी बढ़कर 3,180.98 करोड़ रुपये हो गया. FY25 में यह 2,731.94 करोड़ रुपये था. वहीं, नेट प्रॉफिट 22.4 फीसदी बढ़कर 144.91 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA भी करीब 45 फीसदी की बढ़त के साथ 456.23 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, मार्च 2026 में कंपनी का कुल कर्ज 820.04 करोड़ रुपये था, जो 30 जून 2026 तक बढ़कर 952.02 करोड़ रुपये हो गया.

IPO GMP क्या दे रहा है संकेत?

17 नवंबर की दोपहर ग्रे मार्केट में Crystal Crop Protection IPO का GMP करीब 13 रुपये था. यानी 272 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले संभावित कीमत 285 रुपये मानी जा रही थी. यह करीब 4.8 फीसदी के प्रीमियम का संकेत देता है.

हालांकि, GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है और इसमें बदलाव होता रहता है. इसे लिस्टिंग प्राइस की गारंटी नहीं माना जा सकता. निवेशकों के लिए कंपनी की कमाई, बढ़ता कर्ज और IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल समझना ज्यादा जरूरी होगा.

(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)

 यह भी पढ़ें:  चांदी में तेजी का दौर खत्म या अभी बाकी है खेल? रिकॉर्ड हाई से 2.30 लाख रुपये तक टूटी कीमत, जानिए गिरावट की 3 बड़ी वजहें

MORE NEWS