Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Greater Noida: हिंडन नदी में युवती ने लगाई छलांग, लड़की के कूदते ही युवक भी कूदा, घरवालों से इस बात पर नाराज थी संजना

Greater Noida: हिंडन नदी में युवती ने लगाई छलांग, लड़की के कूदते ही युवक भी कूदा, घरवालों से इस बात पर नाराज थी संजना

ग्रेटर नोएडा में कुलेसरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती संजना शनिवार रात हिंडन पुल पर पहुंची थी. इस दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी. उसके पीछे-पीछे एक लड़का भी था जो उसके कूदते ही नदी में कूद गया.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 20:21:44 IST

Mobile Ads 1x1

ग्रेटर नोएडा में शनिवार रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी के पुल से शनिवार रात करीब नौ बजे 19 वर्षीय युवती ने नदी में छलांग लगा दी.

जैसे ही युवती नदी में कूदी उसे बचाने के लिए साथ मौजूद एक लड़का भी नदी में कूद गया. लेकिन लड़का किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, पर युवती का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम की मदद से नदी में युवती की तलाश शुरू कराई गई. 

लापता हुई लड़की 

पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान संजना पुत्री हरेन्द्र सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कुलेसरा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार रात युवती ने हिंडन पुल से नदी में छलांग लगाई थी. युवती को नदी में कूदता देख उसे बचाने के लिए लड़का भी पानी में उतर गया. हालांकि, लड़का किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, जबकि युवती तेज बहाव में बह गई. बता दें कि घटना के वक्त लड़की के परिजन भी मौके पर मौजूद थे.

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन 

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से युवती की तलाश के लिए अभियान तेज कराने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया, जिसने नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और युवती की तलाश की, लेकिन युवती अभी तक नहीं मिली है.

घरवालों से नाराज थी युवती

परिजनों के मुताबिक युवती की शादी तय हो गई थी. किसी दूसरी जगह रिश्ता तय करने की बात को लेकर वह नाराज चल रही थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी युवती के नदी में छलांग लगाने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटा रही है. साथ ही SDRF की टीम नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी युवती की तलाश कर रही है. एसडीआरएफ के जवान संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के संबंध में परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। युवती के मिलने के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

MORE NEWS