Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि मारपीट तक बात पहुंच गई. इस दौरान एक महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पर काट लिया, जिसके बाद उसके 55 टांके आए हैं.

Written By:
Published: October 26, 2026 17:35:13 IST
Last Updated: October 26, 2026 17:35:13 IST

Mobile Ads 1x1

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते परिवार के बड़ों तक पहुंच गया. आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान युवक को 55 टांके लगाए गए.

मामला सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

जानकारी के मुताबिक, परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. बताया जाता है कि महिला का बेटा अपनी चाची के घर गया था, जहां उसका विवाद हो गया. इस दौरान युवक की पत्नी ने बच्चे को डांट दिया. बच्चा जब घर लौटा और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई, तो वह नाराज हो गई. आरोप है कि इसके बाद महिला विवाद को लेकर देवरानी के घर पहुंच गई. वहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि देवर भी विवाद में शामिल हो गया. इसी दौरान महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया. इस घटना में युवक को गंभीर चोट आई.

पहले सीएचसी और फिर हैलट में इलाज

घायल युवक को उसके पिता घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया. परिजनों का कहना है कि युवक की चोट गंभीर थी और उपचार के दौरान उसे 55 टांके लगाए गए.

पत्नी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत के मुताबिक, घायल युवक की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

MORE NEWS