Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > पत्नी से हुआ विवाद, तो लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर की मौत

पत्नी से हुआ विवाद, तो लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर की मौत

Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है. कहा जा रहा है कि उनका और उनकी पत्नी का विवाद चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया.

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 13:09:15 IST

Mobile Ads 1x1

Kanpur News: कानपुर के साकेत नगर इलाके में सोमवार को एक सरकारी डॉक्टर की मौत से सनसनी फैल गई. डॉक्टर का शव उनके किराए के फ्लैट में मिला. शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान डॉ. संदीप सिंह के रूप में हुई है. वह सरकारी डॉक्टर थे और उनकी तैनाती कानपुर देहात में बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, डॉ. संदीप अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग साकेत नगर स्थित एक किराए के फ्लैट में रहते थे. पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके कुछ देर बाद डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली.

कब्जे में ली रिवाल्वर

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना का पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट की तलाशी ली और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए. डॉक्टर की रिवाल्वर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

परिवार में छाया मातम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन घटना की असली वजह जानने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. डॉ. संदीप की मौत की खबर जैसे ही उनके परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया. अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मौत की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

MORE NEWS