<

Lucknow Crime News: जब मां ने नहीं कराने दी जेंडर सर्जरी, Murder 2 की तरह हैवान बना लड़का; फिर दी नरक से बदतर मौत

Lucknow Crime News: लखनऊ में जेंडर सर्जरी को लेकर विवाद में 17 साल के बेटे ने 42 साल की मां की हत्या की. राजेंद्र नगर अपार्टमेंट में रिंच से हमला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.

Lucknow Crime News: लखनऊ के राजेंद्र नगर के विजन अपार्टमेंट में दिल दहला देने वाली वारदात हुई. 17 साल के नाबालिग ने अपनी 42 साल की मां की लोहे के रिंच से हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराना चाहता था, जिसका मां विरोध कर रही थी. इसी को लेकर झगड़ा बढ़ा और बेटे ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है, जांच जारी है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के विजन अपार्टमेंट की है, जो राजेंद्र नगर क्रॉसिंग के पास है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग महिला के तौर पर रह रहा था और अपनी पहचान बदलने के लिए सर्जरी कराना चाहता था. बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा होता था. गुरुवार को भी इसी बात पर बहस हुई. मां अपने बेटे को समझा रही थी कि सर्जरी के बजाय वह मेडिकल और मनोवैज्ञानिक मदद ले. इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग ने गुस्से में कथित तौर पर लोहे के रिंच से मां पर हमला कर दिया. हमले में महिला को सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:  मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने क्या बताया?

वारदात के बाद नाबालिग ने खुद ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम जब अपार्टमेंट पहुंची तो महिला मृत पड़ी थी और नाबालिग वहीं मौजूद था. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. नाका हिंडोला के SHO विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि नाबालिग जेंडर डिस्फोरिया से जूझ रहा हो सकता है. फिलहाल उसकी काउंसलिंग के लिए विशेषज्ञों और मेडिकल प्रोफेशनल की मदद ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

ये भी पढ़ें:  Mohammad Deepak Arrested: ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से वायरल हुए दीपक कुमार गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पति से विवाद के बाद महिला को बहाने से जंगल ले गया पड़ोसी, दो साथियों संग मिलकर किया घिनौना काम… तीन गिरफ्तार

Chitrakoot Gang Rape Case: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में लिव-इन में रह रही महिला…

Last Updated: October 2, 2026 15:35:05 IST

क्रीमी लेयर की श्रेणी में आती है जिला न्यायाधीश की बेटी, ग्वालियर उच्च न्यायालय ने सुनाया फैसला,  मामला एसडीएम को वापस भेज दिया

हाईकोर्ट ग्वालियर बेंच ने OBC क्रीमी लेयर पर एक अहम फैसला सुनाया है. सिविल जज…

Last Updated: October 2, 2026 15:33:28 IST

IND VS PAK Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ेगा पाक! फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच?

India vs Pakistan Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड…

Last Updated: October 2, 2026 15:12:46 IST

Bijnor Kamal Nath Land Fraud: पूर्व CM कमलनाथ के साथ बड़ा खेला, 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश; पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Bijnor Kamal Nath Land Fraud: बिजनौर में पूर्व CM कमलनाथ की 90 बीघा पैतृक जमीन…

Last Updated: October 2, 2026 14:34:22 IST

कौन सी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं आकाश आनंद? मायावती के भतीजे का बड़ा ऐलान, कहा-‘पूरे बहुजन समाज के सामने…’,

Akash Anand: 10 सितंबर को मायावती ने आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को…

Last Updated: October 2, 2026 14:26:48 IST

Premanandji Disciple CCTV: कैसे ली Premanand Ji के शिष्य ने ली अपनी जान? CCTV में कैद हुआ मौत का पूरा मंजर; जमीन पर लेटकर किया सोच-विचार और फिर…

Premanandji Disciple CCTV: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में दूसरा…

Last Updated: October 2, 2026 13:21:35 IST