Lucknow Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. वायरल वीडियो में एक पति और पत्नी के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को Oranz Body Spa सेंटर में देख लिया था. इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
स्पा सेंटर में पत्नी को देखकर भड़का पति?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, व्यक्ति अपनी पत्नी से घर चलने के लिए कहता नजर आता है. वहीं, महिला उसके साथ जाने से इनकार करती दिखाई देती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक बहस होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियां भी देखी जा सकती हैं.
लखनऊ के गोमतीनगर में “चांदनी” नाम की लड़की को “Oranz Body Spa” सेंटर में उसके पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया पति के बार बार रिक्वेस्ट करने पर भी लड़की मानने को तैयार नहीं थी उसका कहना है मै यही जॉब करूंगी आपको जो करना है कर लीजिए फिर भी पति बार बार घर जाने के लिए दबाव बनाने लगा…….1/2
— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) October 30, 2026
महिला के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा
वायरल पोस्ट में महिला का नाम चांदनी बताया जा रहा है. पोस्ट में दावा किया गया है कि पति ने उसे कथित तौर पर स्पा सेंटर में रंगे हाथों पकड़ लिया था. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि महिला ने पति की घर चलने की बात को ठुकराते हुए कहा कि वह यही काम करेगी और उसे जो करना है, कर सकता है. हालांकि, इन दावों और बातचीत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें : Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक घटना की पूरी पृष्ठभूमि, महिला की पहचान और विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस या संबंधित पक्षों की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने की पुष्टि नहीं है.
ये भी पढ़ें : Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान