<

पत्थर से कुचला, पहाड़ों पर फेंकी लाश… पत्नी के जाने के बाद सनकी प्रेमिका ने रची खूनी साजिश

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को पहाड़ी के जंगलों में फेंककर फरार हो गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी और इसी कारण उसकी हत्या की गई.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक 22 वर्षीय युवती की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर पहाड़ी के पास फेंक दिया गया था. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के महोबा में एक 22 वर्षीय युवती प्रियंका की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. कहा जा रहा है कि आरोपी प्रेमी सुमित ने अपनी प्रेमिका को रात में मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद वहीं उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पत्थर से कुचलकर शव को पहाड़ी के जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गया.

दूसरी जगह शादी से नाराज था प्रेमी

जानकारी के अनुसार, प्रियंका की शादी तय हो चुकी थी. 8 जुलाई को उसकी बारात आने वाली थी. इस बात से उसका शादीशुदा प्रेमी नाराज था. वो युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था. वहीं जब उसकी पत्नी को प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला, तो उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. वहीं अब प्रेमिका की भी शादी होने वाली थी. इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया. उसके प्रेमी सुमित ने अपने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर प्लान बनाया और प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया.

युवती के पिता ने दर्ज कराया केस

जांच करते हुए पुलिस ने जुवती का मोबाइल जब्त किया और इस मामले में चार टीमें गठित की गईं. युवती के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार निवासी डहर्रा व सुमित सिंह मवईखुर्द के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पता की गई. आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया. 

पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी

इसी दौरान बाइक पर दो लोग आते हुए दिखे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वो भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी. उन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस ने फायरिंग की. मुठभेड़ के दौरान धर्मेंद्र और सुमित दोनों के पैरों में गोली लगी. पुलिस आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. इसके बाद उनसे पूछताछ की गई, तो आरोपी सुमित ने बताया कि उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पत्नी को पता चल गया था, जिसके कारण वो छोड़कर चली गई. इसके बाद प्रेमिका की शादी भी तय हो गई थी. इसी बात से नाराज होकर प्रियंका की हत्या कर दी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST