Delhi Romance Scam: हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े हनीट्रैप का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया है. वो उनसे दोस्ती कर शादी का झांसा देकर ठगी करता था.
हनीट्रैप
Delhi Romance Scam: दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक बड़े हनीट्रैप और रोमांस स्कैम का पर्दाफाश करते हुए एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को अपने झांसे में ले चुका है. ये आरोपी महाराष्ट्र के अयान तनवीर की कारगुजारियों से मिलता-जुलता है. अयान तनवीर लड़कियों को फंसाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था और वीडियो बना लेता था. वो उन महिलाओं को ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था. वो अब तक 180 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है.
वहीं अब दिल्ली पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया, उसने 500 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया है. हालांकि वो महिलाओं को जाल में फंसाकर उनसे ठगी और उगाही करता है. आरोपी महिलाओं को डेटिंग और मैट्रिमोनियल के जरिए अपने जाल में फंसाता था. वो अलग-अलग नाम, पहचान और पेशा बताकर महिलाओं को शिकार बनाता था. अब तक आरोपी 500 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और उनसे लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी और उगाही कर चुका है.
आरोपी की पहचान उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल निवासी 35 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है. आरोपी डेटिंग और मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहता था. वो अलग-अलग लड़कियों को अलग-अलग प्रोफेसर बताता था. वो कभी बिजनेसमैन, कभी डॉक्टर, तो कभी फिल्म प्रोड्यूसर बन जाता था. वो महिलाओं से बात करते-करते धीरे-धीरे उनका भरोसा जीतता है और शादी का झांसा देता था और फिर उनसे पैसे मांगना शुरू कर देता था.
इसके बारे में हाल ही में एक महिला ने शिकायत की, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ. उसने साइबर थाने में बताया कि ‘वैभव अरोड़ा’ नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए उससे संपर्क किया. इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाकर लगभग 7 लाख रुपये ठग लिए. आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत की और इसके बाद दोनों की बात व्हाट्सएप पर शुरू हो गई. कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए महिला के साथ नजदीकी बढ़ाई और फिर शादी का वादा कर झांसी दिया. उसने आनंद नाम से फर्जी किरदार तैयार किया और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देते हुए पैसे मांगे.
Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…