Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया है. जिस पिता पर बेटी की सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी थी, उसी पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने अपनी 15 साल की बेटी पलक को गोली मार दी. इतना ही नहीं, वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए उसका शव भी जला दिया गया. शुरुआत में इस पूरी घटना को हादसा बताकर मामले को छिपाने की कोशिश की गई.
झूठ बताई मौत की वजह
Honour Killing ❌ || Horror Killing ✔️ Father Shoots 15 Y/O Daughter Over Suspected Love Affair, Burns Body, Tried To Pass It As Accidental Death. 📍Mainpuri, UP Father Bhuvnesh has been booked for allegedly shooting his 15-year-old daughter Palak dead and burning her body to destroy evidence. It was first claimed that she died after falling from a height. She was taken to Saifai hospital but not admitted. Her body was then burnt. A case has been registered against the father, other family members and villagers. Police are searching for the accused father and others involved.
— زماں (@Delhiite_) November 14, 2026
मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के रहने वाले भुवनेश पर अपनी नाबालिग बेटी पलक की हत्या का आरोप है. बताया जा रहा है कि पिता को बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर शक था. इसी बात से नाराज होकर उसने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद परिवार की ओर से शुरुआत में दावा किया गया कि पलक की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है. इसके बाद उसे इलाज के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया. हालांकि वहां उसे भर्ती नहीं किया गया. बाद में उसका शव जला दिया गया. इस घटनाक्रम ने मामले को और संदिग्ध बना दिया.
हत्या के बाद सबूत मिटाने का आरोप
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पलक की गोली मारकर हत्या की गई थी. इसके बाद सच्चाई छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने का आरोप है. मामले में पिता भुवनेश के साथ परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पिता भुवनेश और घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.