Kanpur Crime News: कानपुर में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी साली की निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस को वापस लेने का दबाव बनाया. परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की जांच शुरू कर दी है.
आरोपी जीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी साली की निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा था. आरोप है कि लगातार धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली. मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोविंद शर्मा की शादी कानपुर निवासी युवती से हुई थी. घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद आरोपी ने समझौते के बहाने पत्नी को बुलाया और उसी विवाद का दबाव उसकी छोटी बहन पर बनाना शुरू कर दिया. एफआईआर के मुताबिक, आरोपी पर आरोप है कि उसने साली के नहाते समय उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए. इसके बाद वह कथित तौर पर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पत्नी से केस वापस लेने का दबाव बनाता रहा. पुलिस इन्हीं आरोपों की जांच कर रही है.
परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 18 जुलाई को युवती ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद बड़ी बहन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी, जिसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
मृतका के पिता की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी गोविंद शर्मा को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की पुष्टि की जा सके. का कहना है कि मोबाइल फोन, चैट, फोटो, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…
Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…
Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…
चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…
नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…
Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…