<

अक्षरधाम से जेवर एयरपोर्ट तक… बनेगा 50 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, 8 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर, देखें रूट मैप

दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को राहत मिलने वाली है. दिल्ली के अक्षरधाम से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक के सफर को आसान बनाने के लिए 8 लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाना है.

Akshardham to Jewar Airport Expressway: दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर तक पहुंचना अब आने वाले समय में और आसान हो सकता है. एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए करीब 50 किलोमीटर लंबे और 8 लेन वाले एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रूट तैयार कर लिया गया है. बुधवार को रूट को अंतिम रूप देकर प्राधिकरण को भेज दिया गया है.

लगभग 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करेगा. यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के D-स्ट्रक्चर से शुरू होगा और जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगा. 

यमुना के बराबर में बनेगा एक्सप्रेसवे

प्रस्तावित एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का ज्यादातर हिस्सा यमुना पुश्ते के समानांतर बनाया जाएगा. इसका रूट यमुना नदी और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच के क्षेत्र से होकर गुजरेगा. पूरे 50 किलोमीटर के मार्ग को नोएडा और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रों में बांटा गया है. कुल 50 किलोमीटर में से करीब 27 किलोमीटर का हिस्सा नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में बनेगा. यह नोएडा के सेक्टर-94 से शुरू होकर सेक्टर-150 और मंझावली पुल क्षेत्र तक जाएगा. इसके अलावा 23 किलोमीटर का हिस्सा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के क्षेत्र में बनेगा. यह मार्ग यमुना सिटी के सेक्टर-23एच और सेक्टर-23सी तक पहुंचेगा.

यमुना नदी पर बनेगा नया पुल

इस एक्सप्रेसवे को यमुना नदी के पार ले जाने के लिए करीब 120 मीटर लंबा नया पुल बनाया जाएगा. इसके अलावा यहां एक विशेष एलिवेटेड स्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा. ये एक्सप्रेसवे हिंडन नदी को पार करते हुए ग्रेटर नोएडा में Y-4 स्ट्रक्चर के सामने पहुंचेगा. यहां से इसका रास्ता यमुना एक्सप्रेसवे और यमुना नदी के बीच के क्षेत्र से होकर आगे बढ़ेगा. 

कैसा होगा रूट?

रूट में घरबरा, मुरादपुर, सेक्टर-27, सेक्टर-26, सेक्टर-24 और सेक्टर-24A जैसे क्षेत्र शामिल किए जाएंगे. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-27 के आगे जगनपुर के पास यह मार्ग बाएं तरफ मुड़ेगा. यहां से करीब 2 किलोमीटर आगे बढ़कर इसे मंझावली पुल की सड़क से जोड़ा जाएगा. इसके बाद एक्सप्रेसवे सेक्टर-23सी और सेक्टर-23एच के बीच फरीदाबाद-जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर उतरेगा. यही मार्ग आगे सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर से जुड़ता है.

4 इंटरचेंज और लूप से होगी आसानी

एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए 4 बड़े इंटरचेंज और लूप बनाए जाएंगे. इनके जरिए वाहन आसानी से एक्सप्रेसवे पर चढ़ और उतर सकेंगे. इसके अलावा DSC रोड पर बने भगेल एलिवेटेड रोड से कनेक्टिविटी के लिए भी 4 नए लूप बनाए जा रहे हैं. इनके निर्माण के लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है.

दो चरणों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस पूरे प्रोजेक्ट का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में नोएडा के सेक्टर-94 से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-23एच तक का हिस्सा बनाया जाएगा. दूसरे चरण में अक्षरधाम से नोएडा के सेक्टर-94 तक का हिस्सा तैयार किया जाएगा. इस हिस्से में ओखला पक्षी विहार और अन्य पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र आते हैं. इस चरण के लिए NHAI को जरूरी एनओसी और तकनीकी मंजूरियां लेनी होंगी. इस हिस्से की डीपीआर अलग से तैयार की जाएगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST