Mirzapur Wedding: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवती के 4 दुल्हों से शादी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यह चारों सगे भाई थे, लेकिन दुल्हन अब अपनी विदाई का इंतजार कर रही है.
Mirzapur Marriage Dispute Case: एक दूल्हन के चार दूल्हे, फिर भी ससुराल में No Entry
Mirzapur Wedding: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक दुल्हन के 4 दुल्हे निकले, लेकिन शादी के बाद भी दुल्हन घर पर बैठी है और अपनी विदाई का इंतजार कर रही है. एक दुल्हन के 4 दूल्हे तो हैं, लेकिन एक फरार हो गया, जबकि दूसरे की तबीयत बिगड़ गए. वहीं, तीसरे ने शादी से ही इन्कार कर दिया. चौथे के शादी हुई है, लेकिन विदाई नहीं हो पाई है. हैरत की बात यह है कि चारों ही दूल्हे सगे भाई हैं. पूरा मामला यूपी के मिर्जापुर जिले का है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवती मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा डाड की रहने वाली है. युवती की 6 महीने पहले शादी वाराणसी कटका के रहने वाले युवक से तय हुई. पुजारी ने 20 अप्रैल, 2026 को विवाह की तिथि तय की थी. बराती और घराती दोनों ओर से पूरी तैयार कर ली गई थी, लेकिन 19 अप्रैल, 2026 यानी शादी से एक दिन पहले ही दूल्हा फरार हो गया. यह जानकारी खुद दूल्हे के पिता ने दी दुल्हन के परिवार को दी. इसके बाद दूल्हे के पिता ने अपने दूसरे बेटे से शादी का प्रस्ताव रखा. बताया जा रहा है कि शादी के दिन यानी 20 अप्रैल, 2026 को दूसरा बेटे की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद तीसरा बेटे से शादी की बात चली तो उसने साफ मना कर दिया.
आखिरकार दूल्हे के पिता ने अपने चौथे बेटे से शादी करवा दी. इसके बाद विदाई में ट्विस्ट आ गया. फिर शादी के बाद बिना दुल्हन की विदाई कराए ही बरात वापस लौट गई. अब दूल्हे के परिजन का कहना है कि पहले वाले बेटे को तलाशेंगे और उसके साथ ही दुल्हन की विदाई कराई जाएगी. उधर, थक-हारकर दुल्हन पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद दुल्हन के परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की है.
पीड़ित दुल्हन वंदना ने खुद मीडिया को दी जानकारी में बताया कि 6 महीने पहले शादी तय थी. इसमें दोनों के परिवार की रजामंदी थी. पहला बेटा भागा तो वंदना का कहना है कि छोटे बेटे से शादी तय हुई लेकिन वह बीमार हो गया जबकि तीसरा बेटा तैयार नहीं हुआ. चौथे बेटे से शादी हुई, लेकिन अब दूल्हा पक्ष का कहना है कि पहला बेटा मिलेगा तो उसके साथ विदाई होगी.
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…
Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया…
Gold Price Today 14 May 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सोने…