Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > दुनिया की सबसे बदनसीब दुल्हन, एक दूल्हा भागा, दूसरा बीमार तो तीसरा नहीं हुआ तैयार; चौथे से शादी फिर…

दुनिया की सबसे बदनसीब दुल्हन, एक दूल्हा भागा, दूसरा बीमार तो तीसरा नहीं हुआ तैयार; चौथे से शादी फिर…

Mirzapur Wedding: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवती के 4 दुल्हों से शादी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यह चारों सगे भाई थे, लेकिन दुल्हन अब अपनी विदाई का इंतजार कर रही है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-24 12:50:42

Mobile Ads 1x1

Mirzapur Wedding: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक दुल्हन के 4 दुल्हे निकले, लेकिन शादी के बाद भी दुल्हन घर पर बैठी है और अपनी विदाई का इंतजार कर रही है. एक दुल्हन के 4 दूल्हे तो हैं, लेकिन एक फरार हो गया, जबकि दूसरे की तबीयत बिगड़ गए. वहीं, तीसरे ने शादी से ही इन्कार कर दिया. चौथे के शादी हुई है, लेकिन विदाई नहीं हो पाई है. हैरत की बात यह है कि चारों ही दूल्हे सगे भाई हैं. पूरा मामला यूपी के मिर्जापुर जिले का है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  पीड़ित युवती मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा डाड की रहने वाली है. युवती की 6 महीने पहले शादी वाराणसी कटका के रहने वाले युवक से तय हुई. पुजारी ने 20 अप्रैल, 2026 को विवाह की तिथि तय की थी. बराती और घराती दोनों ओर से पूरी तैयार कर ली गई थी, लेकिन 19  अप्रैल, 2026 यानी शादी से एक दिन पहले ही दूल्हा फरार हो गया.  यह जानकारी खुद दूल्हे के पिता ने दी दुल्हन के परिवार को दी. इसके बाद दूल्हे के पिता ने अपने दूसरे बेटे से शादी का प्रस्ताव रखा. बताया जा रहा है कि शादी के दिन यानी 20 अप्रैल, 2026 को दूसरा बेटे की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद तीसरा बेटे से शादी की बात चली तो उसने साफ मना कर दिया. 

आखिरकार चौथे बेटे से हुई शादी

आखिरकार दूल्हे के पिता ने अपने चौथे बेटे से शादी करवा दी. इसके बाद विदाई में ट्विस्ट आ गया. फिर शादी के बाद बिना दुल्हन की विदाई कराए ही बरात वापस लौट गई. अब दूल्हे के परिजन का कहना है कि पहले वाले बेटे को तलाशेंगे और उसके साथ ही दुल्हन की विदाई कराई जाएगी. उधर, थक-हारकर दुल्हन पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.  इसके बाद दुल्हन के परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की है. 

दूल्हा पक्ष का बयान से दुल्हन हैरान

पीड़ित दुल्हन वंदना ने खुद मीडिया को दी जानकारी में बताया कि 6 महीने पहले शादी तय थी. इसमें दोनों के परिवार की रजामंदी थी. पहला बेटा भागा तो वंदना का कहना है कि छोटे बेटे से शादी तय हुई लेकिन वह बीमार हो गया जबकि तीसरा बेटा तैयार नहीं हुआ. चौथे बेटे से शादी हुई, लेकिन अब दूल्हा पक्ष का कहना है कि पहला बेटा मिलेगा तो उसके साथ विदाई होगी. 

MORE NEWS