<

MLA Shyam Bihari Death: बरेली में बीजेपी विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी को आया हार्ट अटैक, बैठक में बिगड़ी तबियत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी मौत हो गई. बीते दिन ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था.

MLA Shyam Bihari Death:  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया. शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मृत्यु हो गई. सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकर हैरानी होगी कि बीते दिन ही विधायक डॉ. श्याम प्रसाद बिहारी लाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया था. श्याम बिहारी के निधन की खबर से राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है. डॉ. श्याम बिहारी लाल दो बार से फरीदपुर विधानसभा सीट से विधायक थे. 

एसआईआर बैठक के दौरान आया हार्ट अटैक

बता दें कि शुक्रवार दोपहर डॉ. श्याम बिहारी लाल बरेली स्थित सर्किट हाउस में थे. इस दौरान पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एसआईआर को लेकर बैठक चल रही थी. इसी दौरान दौरान अचानक उनकी तबियत खराब होने लगी. उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, तो मौके पर मौजूद अधिकारियों और सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई. उन्हें जल्दी शहर के मेडिसिटी निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने श्याम बिहारी को मृत घोषित कर दिया. परिवार को डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

कौन थे डॉ. श्याम बिहारी लाल?

डॉक्टर श्याम बिहारी लाल दो बार से बरेली की फरीदपुर विधानसभा सीट से विधायक थे. कहा जाता है कि वे एक सरल और सौम्य स्वभाव के शिक्षाविद् नेता माने जाते थे. उनके निधन की खबर मिलते ही सिर्फ फरीदपुर में ही नहीं बल्कि पूरे बरेली जिले में शोक की लहर है. श्याम बहादुर के निधन की खबर मिलते ही बीजेपी नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और शुभचिंतकों का अस्पताल और सर्किट हाउस में जमावड़ा लग गया. कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बड़ी क्षति बताया.

सीएम योगी ने जताया दुख

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!’

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST