<

Bhojpuri Song Bulbul Viral: बिग बॉस 19 की मशहूर कंटेस्टेंट बन गईं ‘बुलबुल’, खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर कर उड़ाया गर्दा

Neelam Giri Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी के लेटेस्ट गाने 'बुलबुल' को आवाज़ खुद खेसारी लाल यादव ने दी है. उनके साथ शिल्पीराज ने भी अपनी खूसबूरत आवाज में सुर मिलाए हैं. इसमें तड़का लगाया है नीलम गिरी ने.

Neelam Giri Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस-19 कई कंटेस्टेंट ने कमाल का काम किया. उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में अपने भोजपुरी डांस और स्टाइल से काफी चर्चा बटोरी. भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने नेहल चूडासामा, बशीर, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी से अधिक समय तक बिग बॉस हाउस में बिताया. बिग बॉस-19 में नीलम गिरी की दोस्ती सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल के साथ काफी चर्चा में रहीं. भोजपुरी अभिनेत्री की बेबाकी भी बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में खूब पसंद की गई. बावजूद इसके वह फिनाले से पहले ही बाहर हो गईं. बताया जा रहा है कि नीलम गिरी को टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर के प्रोजेक्ट्स के लिए भी अप्रोच किया गया है. इस बीच भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना ‘बुलबुल’ लॉन्च हुआ है, जिसमें नीलम गिरी लहंगा चोली में कहर ढाती नजर आ रही हैं.

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बुलबुल’ (Khesari Lal New Bhojpuri Song Bulbul) रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गाना खेसारी लाल यादव के साथ ट्रेंडिंग स्टार और नीलम गिरी की वजह से भी चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का न्यू ईयर सॉन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ छाया हुआ है. इसके बीच बीच ही ट्रेंडिंग स्टार का नया सॉन्ग ‘बुलबुल’ शुक्रवार (2 जनवरी, 2026) को रिलीज हुआ है. सॉन्ग में खेसारी के साथ नीलम गिरी की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.

खेसारी संग जम रही केमिस्ट्री

खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग ‘बुलबुल’ यूट्यूब चैनल सुर म्यूजिक पर अपलोड हुआ है. इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव नीलम गिरी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. इस गानें में दोनों के बीच प्यार भरी छेड़छाड़ को खूबसूरती तरीके से दिखाया गया है. नीली लहंगा चोली में एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही है और उनकी अदाएं फैंस को दिल जीत लेगी.

किसने गया है गाना

‘बुलबुल’ सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि गीत छोटू यादव ने लिखे हैं. संगीत आर्या शर्मा का है. वीडियो के कोरियोग्राफर हैं एमके गुप्ता. यहां पर बता दें कि यहां पर यह बताना जरूरी है कि ‘बुलबुल’ सॉन्ग भोजपुरी सिनेमा की अपकमिंग फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ का हिस्सा है. यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस गीत में खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी गजब की खूबसूरत लग रही हैं. खासतौर से डांस स्टेप्स और नीलम गिरी की अदाओं ने इसे बेहद आकर्षक बना दिया है. फैन्स सोशल मीडिया पर गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

8 साल साथ रही, फिर खूनी साजिश? उन्नाव में ‘नीले ड्रम’ जैसी वारदात, बक्से में मिली लाश से सनसनी

Unnao Murder Case: कुथ समय पहले मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सबको हैरान कर…

Last Updated: October 21, 2026 15:11:16 IST

IND VS NZ Live Streaming: पहले टी20 में किसका चलेगा बल्ला? भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

India Vs New Zealand 1st T20I Live Streaming:  हैगले ओवल की पिच एक ज़रूरी फ़ैक्टर…

Last Updated: October 21, 2026 15:07:47 IST

Ektaa Kapoor New Show: प्रीता और अनुज की नई शुरुआत! नए शोमें साथ दिखे गौरव-श्रद्धा, केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ektaa Kapoor New Show: एकता कपूर अपने नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या…

Last Updated: October 21, 2026 15:04:04 IST

IND vs NZ: पहले T20 में इन 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! भुवनेश्वर के हाथों में होगी गेंदबाजी की कमान

IND vs NZ: स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर नमन धीर और अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर…

Last Updated: October 21, 2026 14:01:42 IST

Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या की वापसी में देरी, क्या अब सीधे IPL 2027 में खेलेंगे?

Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या की पिंडली की चोट से वापसी में देरी हो…

Last Updated: October 21, 2026 13:46:03 IST