Moradabad Road Accident: मुरादाबाद के मैनाठेर थाना के गांव में भात न्योतकर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे लोग शुक्रवार की सुबह रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. मैनाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद संभल रोड पर एक बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी. हादसे में एक मासूम बच्चे सहित 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुरेर में संभल जिले के ग्राम भटोला से करीब 20 से 22 लोग भात न्योतने आए थे. गुरेर में अपने संबंधी के घर पर रात बिताने के बाद शुक्रवार की सुबह सवेरे सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर भटोला गांव वापस लौट रहे थे. मुरादाबाद संभल रोड पर असदपुर पुलिया के पास एक बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी.
मौके पर ही हो गई दो महिलाओं की मौत
मौके पर चीख पुकार मच गई. ट्रैक्टर ट्राली में बैठे लोग घायल होकर रोड पर दूर तक बिखर गए. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने बाद में दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रत्यक्ष दृश्यों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया.
थाना प्रभारी निरीक्षक किरणपाल सिंह ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार 13 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का दर्दनाक मंजर
सुबह सवेरे हुए दर्दनाक हादसे से मौके पर सनसनी फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार बजरी लोडेड डंपर ने सवारियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी सवारियां दूर तक रोड पर बिखर गई. दृश्य इतना दर्दनाक था कि रोड पर पड़े लोगों कुचलते हुए डंपर आगे निकल गया. ट्रैक्टर ट्राली सभा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.