Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Bulldozer Action: अतीक के करीबी पर योगी का हंटर! 3000 वर्ग मीटर की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

UP Bulldozer Action: अतीक के करीबी पर योगी का हंटर! 3000 वर्ग मीटर की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000 वर्ग मीटर में बनी गौशाला ढहा दी. मौके पर मौजूद करीब 400 गाय-भैंसों को नगर निगम ने संरक्षण में लिया.

Written By:
Last Updated: September 29, 2026 08:33:28 IST

Mobile Ads 1x1

UP Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने बड़ी कार्रवाई की है. पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कछार इलाके में करीब 3,000 वर्ग मीटर में बनी एक गौशाला को देर रात बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान गौशाला में करीब 400 गाय और भैंस मौजूद थीं, जिन्हें नगर निगम की टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया. 

कछार इलाके में देर रात हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई विष्णुपुरी कॉलोनी से आगे कछार क्षेत्र में की गई. PDA अधिकारियों के अनुसार, गौशाला के निर्माण के लिए प्राधिकरण से लेआउट प्लान यानी नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था. अधिकारियों का कहना है कि कछार क्षेत्र में नक्शा स्वीकृत कराने पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद यहां बड़े स्तर पर डेयरी और गौशाला का निर्माण किया गया था.

PDA की टीम ने ढहाया निर्माण

जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में PDA की टीम मौके पर पहुंची. बुलडोजर की मदद से गौशाला के निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और PAC के जवान तैनात किए गए थे. कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही.

400 गाय-भैंसों को नगर निगम ने संभाला

गौशाला में मौजूद मवेशियों को सुरक्षित निकालने के लिए नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची. निर्माण गिराए जाने के बाद करीब 400 गाय और भैंसों को नगर निगम ने अपने संरक्षण में ले लिया. इस दौरान कर्मचारियों ने पशुओं को वहां से हटाकर सुरक्षित रखने की व्यवस्था संभाली.

ये भी पढ़ें: NEET 2027 में बदल सकता है एग्जाम का तरीका, OMR की जगह कंप्यूटर पर परीक्षा, जानें क्या होगा नया

अतीक अहमद के करीबी से जुड़ा बताया गया

PDA के मुताबिक, संबंधित गौशाला का नक्शा प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था. स्थानीय स्तर पर इस निर्माण को जैद खालिद से जुड़ा बताया जा रहा है. उसे आबिद प्रधान का दामाद बताया गया है. आबिद प्रधान को दिवंगत माफिया अतीक अहमद का करीबी माना जाता था. PDA अधिकारियों के मुताबिक, अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और PAC की तैनाती की थी.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

MORE NEWS