Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सहारनपुर PNB में बड़ा कांड! करोड़ों के नकली नोट देखकर मचा हड़कंप; करेंसी चेस्ट में कैसे हुआ इतना बड़ा खेल?

सहारनपुर PNB में बड़ा कांड! करोड़ों के नकली नोट देखकर मचा हड़कंप; करेंसी चेस्ट में कैसे हुआ इतना बड़ा खेल?

Saharanpur PNB Fake Note Scam: सहारनपुर के PNB करेंसी चेस्ट में 4.36 लाख रुपये की कमी के बाद ऑडिट में 7.40 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोट मिले. मामले में चार कर्मचारी सस्पेंड हुए.

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 14:28:06 IST

Mobile Ads 1x1

Saharanpur PNB Fake Note Scam: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करेंसी चेस्ट से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. RBI को भेजी गई नकदी के मिलान के दौरान पहले 4.36 लाख रुपये की कमी मिली. इसके बाद बैंक ने जब करेंसी चेस्ट का ऑडिट कराया, तो करीब 7.40 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया. बैंक और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी रकम के नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे.

असली नोटों की जगह नकली नोट 

PNB की चीफ मैनेजर निशा सिंह के मुताबिक, 10-11 अगस्त के आसपास RBI को भेजी गई करेंसी का मिलान करते समय 4.36 लाख रुपये कम मिले थे. इसके बाद सहारनपुर स्थित PNB सर्कल ऑफिस में जांच शुरू की गई. ऑडिट के दौरान करेंसी चेस्ट में करीब 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले. बैंक ने साफ किया है कि ये संदिग्ध नकली नोट न तो बाजार में चलाए गए थे और न ही किसी बैंक शाखा को बांटे गए थे. मामले की जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें: Badshah And Isha Rikhi Divorce:’फैसला जल्दबाज़ी में…’, 6 महीने भी नहीं चली बादशाह की शादी, किया तलाक का एलान

चार कर्मचारियों को किया सस्पेंड 

मामले में PNB ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड किया है. इनमें सीनियर मैनेजर और नोडल ऑफिसर रवि कुमार, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील शर्मा और हरियाणा के जगाधरी स्थित खेड़ा बाजार करेंसी चेस्ट के मैनेजर अमित कुमार शामिल हैं, जबकि चौथे कर्मचारी की पहचान अभी सामने नहीं आई है. वहीं, 4.36 लाख रुपये की नकदी की कमी के मामले में हाउसकीपर विशाल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस और बैंक अब कैश के पूरे ट्रेल, रिकॉर्ड, गिनती-पैकिंग प्रक्रिया, रिकंसिलिएशन दस्तावेज और CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि पता चल सके कि गड़बड़ी कहां और कैसे हुई.

ये भी पढ़ें: Pakistan Mandir Demolished: पाकिस्तान में क्यों गिराया गया 125 साल पुराना हिंदू मंदिर? पीछे की वजह जान खौल जाएगा दुनिया भर के हिंदुओं का खून

MORE NEWS