<

UP Wheat Procurement: यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी…अब बिना इस काम के धड़ा-धड़ महंगे दामों में बिकेगा गेहूं!

UP Wheat Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है. वो अब अपने गेहूं को बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बेच सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला-

UP Wheat Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. अब उन्हें सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराना जरूरी नहीं रहेगा. ये फैसला उन किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्हें डिजिटल प्रक्रिया के कारण अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

नई व्यवस्था क्या है?

सरकारी बयान के अनुसार, अब किसान बिना ‘फार्मर रजिस्ट्री’ के भी सरकारी खरीद केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे. ‘फार्मर रजिस्ट्री’ एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसमें किसानों की पहचान और उनकी फसल का सत्यापन किया जाता था. लेकिन अब इसे जरूरी नहीं रखा गया है.

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

पहले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया था. लेकिन कई किसान इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए, जिसके वजह से वे सरकारी केंद्रों पर अपनी फसल नहीं बेच सके. मजबूरी में उन्हें अपनी उपज बिचौलियों को कम दाम में बेचनी पड़ी. किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया.

मुख्यमंत्री का निर्देश

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सभी जिला अधिकारियों को इस नए आदेश को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

किसानों को क्या फायदा होगा?

इस फैसले से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. अब वे पहले की तरह बिना किसी रजिस्ट्रेशन के आसानी से सरकारी केंद्रों पर अपनी फसल बेच सकेंगे और उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य मिलेगा. इससे बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी और किसानों की आय में सुधार आने की उम्मीद है.

सरकार का ये कदम किसानों के हित में एक जरूरी फैसला है. इससे न केवल उनकी परेशानियां कम होंगी, बल्कि उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य भी मिल सकेगा.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST