<

Watch Video: कुशीनगर में हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद में प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी प्रेमिका; नस काटकर जान देने की दी धमकी

Kushinagar News: कुशीनगर में शादी से इंकार पर प्रेमिका ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया. प्रेमी के घर की छत पर चढ़कर नस काटने की धमकी दी, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा.

Kushinagar News: प्यार में धोखा मिलने के बाद एक प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शादी की जिद में युवती शनिवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और सीधे छत पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया. हाथ की नस काटने और जान देने की धमकी देने लगी. घंटों तक चले इस ड्रामे का वीडियो रविवार को सामने आया है. मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र का है.

खरीदारी के दौरान हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका के परागपुर वार्ड में अपने मामा के घर 21 वर्षीय युवती रहती है. करीब दो सप्ताह पहले युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था. युवती ने बताया कि हाटा में खरीदारी के दौरान उसकी मुलाकात बाघनाथ तिराहे के कपड़ा व्यवसायी के बेटे गोपाल से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए. युवती का आरोप है कि जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह पीछे हटने लगा और शादी से इंकार करने लगा.

छत पर चढ़कर किया हंगामा

शादी से इंकार से नाराज युवती शनिवार को अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई और छत पर चढ़कर शादी की मांग करने लगी. इस दौरान उसने हाथ की नस काटकर जान देने की धमकी भी दी. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद युवती को छत से नीचे उतारकर थाने ले जाया गया. मौके पर घंटों तक तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही.

ये भी पढ़ें:  थाने के अंदर 20 साल की युवती के साथ ऐसा क्या हुआ, 15 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड; मचा हड़कंप

थाने से फिर दुकान में घुसकर किया हंगामा

थाने में बात नहीं बनने पर युवती आज बदहवास हालत में प्रेमी की दुकान में घुस गई और अंदर हंगामा करने लगी. युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी और सिर्फ शादी की जिद पर अड़ी रही. युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने अपनी बहनों को बुलाकर उसकी पिटाई करवाई है. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रेमी के परिजन उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई. इस मामले में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों को थाने बुलाया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Caught on Cam: एक के बाद एक 3 गाड़ियों में मारी टक्कर, फिर पलट गई टैक्सी! गुरुग्राम हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: फार्महाउस में चल रही थी रंगीन पार्टी, 43 मर्द के साथ पकड़ी गईं 33 महिलाएं; नशे में टल्ली होकर कर रहे थे मजे

Gujarat Liqour Party Viral Video: राजकोट के लग्जरी होटल में पुलिस ने शराब पार्टी पर…

Last Updated: November 2, 2026 11:04:39 IST

Gold Price 2 November 2026: दिवाली से पहले महंगा हुआ सोना? बाजार में मचा हड़कंप; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price 2 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,310 रुपये प्रति…

Last Updated: November 2, 2026 11:00:18 IST

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ पर होने वाला था टाइगर शॉर्फ जैसा हमला? दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार; मचा हड़कंप

Delhi Metro Khalistan Graffiti Case: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन…

Last Updated: November 2, 2026 10:48:36 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, MCX पर 2,427 महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 2 November 2026: देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 2, 2026 10:29:06 IST

Watch Video: बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ऐसा क्या करती है? पिता को गिफ्ट में दे दिया हेलीपैड; कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा

Brijbhushan Sharan Singh Gift: नोएडा में रहने वाली शालिनी ने अपने पिता को जन्मदिन के…

Last Updated: November 2, 2026 10:07:17 IST

Florida Plane Crash Video: आसमान से मिसाइल की तरह गिरा विमान, फिर हुआ जोरदार धमाका; फ्लोरिडा हादसे का खौफनाक मंजर

Florida Plane Crash Video: फ्लोरिडा में नौ लोगों को लेकर जा रहा निजी जेट रिहायशी…

Last Updated: November 2, 2026 09:46:05 IST