<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss Malayalam Season 8: हिंदू लड़के को किया प्रपोज, अब बिग बॉस के घर में पहुंच गए माता-पिता, क्या होगा मुस्लिम नेहा फातिमा का फैसला?

Bigg Boss Malayalam Season 8: नेहा फातिमा के ताशी से प्यार के इजहार ने बिग बॉस में बवाल मचा दिया है. जिसके बाद बेटी को वापस ले जाने पहुंचे माता-पिता शो पर पहुंच गए. प्रोमो में नेहा फातिमा रोते हुए नजर आईं.

Bigg Boss Malayalam Season 8: बिग बॉस के घर में कब दोस्ती प्यार में बदल जाए और कब किसी रिश्ते को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों Bigg Boss Malayalam Season 8 में देखने को मिल रहा है. नेहा फातिमा ने जब संतोष राज उर्फ ताशी के लिए अपनी दिल की बात जाहिर की, तो घर में रोमांस की चर्चा तेज हो गई. लेकिन इस प्रेम कहानी में उस वक्त बड़ा ट्विस्ट आ गया, जब नेहा के माता-पिता खुद शो के मंच पर पहुंच गए. इतना ही नहीं, प्रोमो में माता-पिता अपनी बेटी के फैसले से काफी निराश नजर आए और उसे वापस घर ले जाने की गुजारिश करते दिखे. वहीं, नेहा भी अपने माता-पिता को देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं. अब सवाल यह है कि क्या नेहा अपने प्यार और परिवार के बीच किसी एक को चुनेंगी?

नेहा और ताशी के रिश्ते ने बिग बॉस में मचाई हलचल

बिग बॉस मलयालम सीजन 8 में नेहा फातिमा और संतोष राज उर्फ ताशी के बीच बढ़ती नजदीकियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों के बीच बातचीत और भावनाओं के इजहार ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शुरुआत में दोनों के रिश्ते को लेकर घर में कई तरह की बातें हो रही थीं, लेकिन अब नेहा ने खुद ताशी के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर कर दी हैं. हालांकि, नेहा के इस इजहार के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी. उनके माता-पिता को बेटी का यह फैसला पसंद नहीं आया और वे उसे समझाने के लिए सीधे शो में पहुंच गए.

बेटी को लेने बिग बॉस के मंच पर पहुंचे माता-पिता

शो के नए प्रोमो में सबसे भावुक कर देने वाला पल तब देखने को मिला, जब नेहा के माता-पिता ने होस्ट मोहनलाल के साथ मंच पर एंट्री की. उनके अचानक सामने आने से नेहा हैरान रह गईं. माता-पिता अपनी बेटी के फैसले से निराश दिखाई दिए और उन्होंने मेकर्स से नेहा को अपने साथ घर वापस भेजने की गुजारिश की. प्रोमो में नेहा के पिता उनसे सवाल करते नजर आए, ‘नेहा, क्या तुम्हें हम याद हैं? हमें नहीं लगता कि तुम्हें याद हैं.’ वहीं, उनकी मां भी भावुक हो गईं. उन्होंने बेटी को समझाते हुए कहा कि घर के अंदर लोग गेम खेल रहे हैं, लेकिन नेहा अपनी भावनाओं में उलझी हुई हैं. उनकी मां को डर है कि कहीं नेहा की भावनाओं का कोई फायदा तो नहीं उठा रहा.

मां की बात सुनकर रो पड़ीं नेहा फातिमा

प्रोमो में नेहा की मां ने अपनी नाराजगी और दर्द जाहिर करते हुए कहा कि नेहा वही गेम खेल रही हैं, जिसे खेलने से परिवार ने उन्हें मना किया था. उन्होंने यह भी कहा कि बेटी किसी उम्मीद को पकड़े बैठी है और इस पूरी परिस्थिति से उन्हें बहुत दुख हो रहा है. मां की बातें सुनकर नेहा खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं. इस दौरान मोहनलाल ने भी परिवार की भावनाओं को समझने की कोशिश की. मोहनलाल ने कहा, ‘मैं भी एक बेटी का पिता हूं. वे यहां हैं और इस बात पर अड़े हैं कि वे नेहा को वापस घर ले जाना चाहते हैं.’

आखिर कैसे शुरू हुई नेहा और ताशी की लव स्टोरी?

नेहा और ताशी के रिश्ते में गलतफहमियों की शुरुआत वेदांगी को लेकर हुई थी. वेदांगी ने पहले मृदुला से कहा था कि उसे लगता है कि ताशी उसमें दिलचस्पी रखते हैं. जब मृदुला ने यह बात नेहा को बताई, तो वह काफी परेशान हो गईं. इसके बाद नेहा और ताशी के बीच तनाव बढ़ गया. ताशी ने साफ किया कि वेदांगी के लिए उनके मन में ऐसी कोई भावना नहीं है और वह उनका टाइप भी नहीं हैं. उन्होंने नेहा को समझाने की कोशिश की कि वेदांगी ने उनके व्यवहार का गलत मतलब निकाला है. हालांकि, शुरुआत में नेहा उनकी बातों पर भरोसा करने को तैयार नहीं थीं. बाद में दोनों के बीच बातचीत हुई और धीरे-धीरे नेहा को ताशी की बातों पर विश्वास होने लगा.

ये भी पढ़ें:  अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ सुरक्षा के पीछे से किया फैंस का दीदार, अभिषेक बच्चन भी बने पिता की ढाल

नेहा ने ताशी के सामने किया प्यार का इजहार

गलतफहमियां दूर होने के बाद नेहा ने आखिरकार ताशी के सामने अपने दिल की बात रख दी. उन्होंने स्वीकार किया कि वह उन्हें पसंद करती हैं. बिग बॉस के घर में पहली बार अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए नेहा ने कहा कि किसी के लिए फीलिंग्स पैदा होना ऐसी चीज नहीं है, जिसे इंसान हमेशा अपने कंट्रोल में रख सके. नेहा के इस इजहार पर ताशी मुस्कुराते नजर आए. हालांकि, नेहा ने यह भी साफ कर दिया कि वह शो के अंदर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं करेंगी.

ये भी पढ़ें: Honey Singh Nephew Dies: हनी सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे की सड़क हादसे में मौत; रैपर ने शेयर की दर्दनाक खबर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 02 Nov 2026: सगाई होगी फिक्स, दफ्तर में होगा प्यार और डेट का बनेगा प्लान, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 02 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (02 नवंबर,…

Last Updated: November 2, 2026 08:38:35 IST

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को फायदा या नुकसान? फाइनल में पहुंचने के कितने चांस? अब हर हाल में गिल के टीम को करना होगा ये काम

WTC Final Scenario India: न्यूज़ीलैंड ने अचानक टेबल में छलांग लगाई है. हालांकि, साउथ अफ्रीका…

Last Updated: November 2, 2026 08:35:16 IST

थाने के अंदर 20 साल की युवती के साथ ऐसा क्या हुआ, 15 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड; मचा हड़कंप

Jharkhand Police Station Rape Case: शनिवार को सस्पेंड किए गए पांच पुलिसवालों में से सब-इंस्पेक्टर…

Last Updated: November 2, 2026 08:18:41 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price 2 November 2026: देशभर में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: November 2, 2026 08:15:01 IST

Aaj Ka Mausam:नवंबर की शुरुआत में मौसम का तांडव! 18 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 2 November 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 2 नवंबर को दिल्ली में…

Last Updated: November 2, 2026 08:15:37 IST

Jharkhand News: थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप पर बवाल, आरोपी सिपाही जेल भेजा गया, कई पुलिसकर्मी निलंबित

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में पति की प्रताड़ना की शिकायत…

Last Updated: November 1, 2026 22:13:00 IST