Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मेरठ पुलिस ने फिरोज को आधिकारिक तौर पर हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है.

Written By:
Published: November 14, 2026 12:40:45 IST
Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब मेरठ पुलिस ने उसके खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है. कोतवाली पुलिस ने फिरोज को आधिकारिक तौर पर हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है. इसका मतलब है कि अब उसकी हर गतिविधि पुलिस की निगरानी में रहेगी. इतना ही नहीं, उसे हर महीने थाने पहुंचकर अपनी हाजिरी भी दर्ज करानी होगी.

असलम पहलवान के घर फायरिंग

फिरोज उर्फ भूरा उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब वह अपने कुछ साथियों के साथ सराय बहलीम निवासी असलम पहलवान के घर पहुंचा था. असलम को सलमान गिरोह का शूटर और हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है. पुलिस जांच के मुताबिक, वहां पहुंचकर फिरोज ने कथित तौर पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला काफी चर्चा में आ गया था.

500 करोड़ की GST चोरी

इस फायरिंग के पीछे की कहानी करीब 500 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी और पैसों के लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आगरा जेल में बंद दिलशाद मलिक की कथित तौर पर ‘सेटिंग’ कराने के लिए उसके भाई शहजाद ने 10 लाख रुपये दिए थे. आरोप है कि रकम वापस नहीं मिलने पर असलम पहलवान के जरिए पैसे वसूलने की कोशिश की गई. इसी लेनदेन ने बाद में विवाद का रूप ले लिया और मामला फायरिंग तक पहुंच गया.

10 मुकदमे, गैंगस्टर एक्ट भी शामिल

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के मुताबिक, फिरोज का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है. उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, सील मकान में अवैध प्रवेश और पासपोर्ट नवीनीकरण में कथित फर्जीवाड़े समेत कुल 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. बता दें कि नवंबर 2022 में अवैध मीट फैक्ट्री से जुड़े मामलों में गिरफ्तारी के बाद फिरोज करीब 96 दिन जेल में रहा था. इसके बाद सितंबर 2026 में असलम पहलवान के घर फायरिंग के मामले में उसे फिर जेल जाना पड़ा. फिलहाल अदालत से जमानत मिलने के बाद वह बाहर है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

MORE NEWS