<

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के तीन बागी नेताओं राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी न भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीनों विधायकों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई. इस मौके पर स्मृति ईरानी समेत पार्टी के कई नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे.

बीजेपी में शामिल होने वाले राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से, अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज सीट से और विनोद चतुर्वेदी जालौन की कालपी सीट से विधायक हैं. इन नेताओं के पार्टी बदलने से प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.

क्या बोले विनोद चतुर्वेदी?

विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि वह 1982 से राजनीति में सक्रिय हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड को पिछले कुछ सालों में विकास की कई सौगातें मिली हैं, जो उनके मुताबिक पहले के दशकों में नहीं मिली थीं. उन्होंने झांसी में औद्योगिक विकास के लिए PIDA की व्यवस्था और जमीन आरक्षित किए जाने का भी जिक्र किया. चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जो जिम्मेदारी देगा, वह उसका पालन करेंगे.

सपा छोड़ने की बताई वजह

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के पीछे वैचारिक मतभेदों को वजह बताया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर, सनातन धर्म और रामचरितमानस से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के रुख से वह और उनके साथी आहत थे. उन्होंने अखिलेश यादव पर इन मुद्दों पर उचित कदम नहीं उठाने का आरोप भी लगाया. अभय सिंह ने पिछली सपा सरकार के दौरान भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, उस समय कुछ भर्तियों में क्षेत्र और जाति विशेष के लोगों को प्राथमिकता मिली थी.

ये भी पढ़ें: Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ रस्तोगी…

Last Updated: October 14, 2026 16:57:32 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 16:47:25 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST