<

UP Rat Video Goes Viral : चूहे को रस्सियों से बांधा फिर लटकाया… इसके बाद युवकों ने किया घिनौना कांड; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। दरअसल, यहां एक चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटकाया गया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है।

UP Rat Video Goes Viral : उत्तर प्रदेश के झांसी में चूहे के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में कुछ युवक एक जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटकाते हुए नजर आ रहे हैं. युवकों की दरिंदगी यहीं पर नहीं रुकती है और वो चूहे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं. इसके बाद तड़प-तड़प कर चूहे की जान चली जाने की खबर है. इस पूरी घटना को मोबाइल फोन कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया है. अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर अब क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि इस दरिंदगी के घटना में जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिक कुरैशी और शफीक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.  

चूह के साथ कूरता पर लोगों में गुस्सा

यूपी के झांसी में कुछ युवकों द्वारा की गई क्रूरता का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. युवकों (जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिक कुरैशी और शफीक) पर मनोरंजन और वीडियो बनाने के नाम पर एक बेजुबान जीव के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मिली शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को नामजद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और सफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

वहीं, इस संबंध में सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था. इसमें एक जीवित चूहे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने की घटना दिखाई दे रही थी. प्रिया ने मीडिया को जानकारी दी है कि  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शहर कोतवाली में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया है.

यह भी पढ़ें: Caught on Camera: बस रुकते ही दौड़ पड़े 2 युवक, कंडक्टर का सिर फोड़ा; भागते समय आरोपी की टी-शर्ट निकली-हुआ ‘नंगा’

यह भी पढ़ें: Bihar News: कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी हत्या के मामले में Anant Singh जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bhabhi Dance: खूबसूरत भाभी ने किया कमरतोड़ डांस, देखने वाले रह गए हैरान; लोग बोले- वन्स मोर

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST