Watch Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में प्रेम कहानी का ऐसा मोड़ सामने आया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद मामला इतना आगे बढ़ा कि गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आखिरकार प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गांव की रहने वाली रीता का सुहेल बराछी निवासी मनोज निषाद के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और काफी समय से उनके बीच बातचीत हो रही थी. सोमवार को मनोज अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया.
परिजनों ने पकड़ा रंगे हाथों
बताया जा रहा है कि मनोज के घर पहुंचने की भनक युवती के परिजनों को लग गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया. अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद घर में हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते गांव के लोग भी मौके पर जुटने लगे. मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई.
अपनी प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी क़ी घरवालों नें पकडकर करा दी शादी….! इस लड़के का नाम संजय निषाद है और चित्रकूट का रहने वाला है, कल ये भाई अपनी प्रेमिका से इलू -इलू करने उसके खेत में गया….उसी समय लड़की के बाप और भाई क़ी एंट्री हो जाती है….! फिर इस भाई साहब क़ी रातभर मसाज थैरेपी हुईं और सुबह दोनों क़ी शादी करवा दीं गयी… भाई जी जी घर से अकेले गये थे और उधर से दुल्हनियाँ लेकर घर पहुँचे… तो घरवालों नें फिर डंडा थैरेपी क़ी…!😂
— Drx Santosh Yadav (@Santosh13298329) November 10, 2026
गांव वालों की मौजूदगी में शादी
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई. काफी विचार-विमर्श के बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया. इसके बाद प्रेमी मनोज और प्रेमिका रीता की शादी करा दी गई. इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है.
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
मामले को लेकर राजापुर थाना प्रभारी नरेश प्रजापति ने बताया कि फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस अनोखी प्रेम कहानी का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.