<

33000 का Samsung फ्रिज बना कबाड़? कंपनी के रवैये से भड़का ग्राहक, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी कहानी

Samsung fridge service issue: 33 हजार का Samsung फ्रिज खरीदने वाले एक ग्राहक की परेशानी तब बढ़ गई, जब फ्रिज खराब होने के बाद 10 दिनों तक सर्विस के नाम पर उन्हें इधर-उधर घुमाया गया. यूजर ने X पर अपनी पूरी आपबीती शेयर कर कंपनी की सर्विस पर सवाल उठाए। लेकिन मामला सिर्फ फ्रिज खराब होने तक सीमित नहीं रहा, आगे कंपनी ने जो किया, उसे जानकर आपका भी 'खून' खौल उठेगा!

सैमसंग अपने प्रोडक्ट्स को प्रीमियम बताकर ऊंचे दामों में बेच तो देता है, लेकिन जब सर्विस देने की बारी आती है, तो इसकी असली नौटंकी सामने आ जाती है. कंपनी की घटिया आफ्टर-सेल्स सर्विस और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का एक और मामला सामने आया है. एक पीड़ित ग्राहक को कंपनी के टेक्नीशियनों ने 10 दिनों तक बेवकूफ बनाया, ट्रायल-एंड-एरर का खेल खेला और आखिर में अपना ही मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट (कंपनी की खराबी) होने के बावजूद ग्राहक को नाममात्र का स्क्रैप वैल्यू थमा दिया. हद तो तब हो गई जब घर में सामान टूटा-फूटा पड़ा रहा और ऑनलाइन सिस्टम में उसे ‘रिपेयर’ दिखा दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Siddhant Goyal (@siddhantgoyal) नाम के ग्राहक ने सैमसंग की पोल खोलते हुए अपनी आपबीती शेयर की. सिद्धांत ने 33,000 में सैमसंग का फ्रिज (Model: RT34A4533BX) खरीदा था. लेकिन फ्रिज खराब होते ही कंपनी के चक्कर काटने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ जिसने ग्राहक के पसीने छुड़ा दिए.

ये भी पढ़ें:  Samsung S23 Display Issue: मेहनत की कमाई से खरीदा प्रीमियम फोन, लेकिन एक अपडेट ने तोड़ दिया यूज़र का दिल! सोशल मीडिया पर खुली कंपनी की पोल!

10 दिनों तक चला टेक्नीशियनों का तुक्का

7 सितंबर को ग्राहक ने सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज कराई (#444195174). टेक्नीशियन घर पहुंचा, ₹400 कैश लिए और दावा किया कि PCB खराब है. इसके लिए ₹4,200 का एस्टिमेट थमा दिया और 9 सितंबर तक पार्ट आने की बात कही.

13 सितंबर को PCB चार दिन देरी से आया. पार्ट बदला गया लेकिन फ्रिज फिर भी चालू नहीं हुआ. अपनी गलती छुपाने के लिए टेक्नीशियन ने तुरंत नया बहाना बनाया कि अब कंप्रेसर में खराबी है.

16 सितंबर को नया कंप्रेसर लगाने के बाद भी फ्रिज पूरी तरह बंद रहा. जब टेक्नीशियन ने फ्रीजर की अंदरूनी लाइनिंग खोली, तो पता चला कि अंदर एल्युमीनियम वॉल के पीछे एक बड़ा सुराख था. यानी खराबी किसी पार्ट में नहीं, बल्कि कंपनी के बनाए गए मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट में थी.

फर्जी क्लोजर और 20% का भद्दा मजाक!

जब गलती पूरी तरह सैमसंग की साबित हो गई, तो कंपनी ने मदद करने के बजाय ग्राहक के साथ सबसे बड़ा फ्रॉड किया.

₹33,000 के फ्रिज के बदले कंपनी ने अपनी डेप्रिसिएशन पॉलिसी का हवाला देकर जुबानी तौर पर सिर्फ ₹6,600 देने की बात कही. अपनी खुद की मैन्युफैक्चरिंग गलती की सजा कंपनी ग्राहक को दे रही है. ग्राहक का फ्रिज घर पर खुला और बंद पड़ा हुआ था, लेकिन सैमसंग के सर्विस पोर्टल पर स्टेटस बदलकर ‘Device Repaired’ (डिवाइस ठीक हो गया) दर्ज कर दिया गया.

सैमसंग इंडिया के घिसे-पिटे ऑटोमेटेड जवाब पर तंज कसते हुए सिद्धांत ने लिखा कि उम्मीद है कंपनी का ‘जल्द ही’ वाला वादा उनके घटिया सर्विस जैसा ढोंग साबित न हो. पीड़ित यूज़र ने अब राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (@jagograhakjago) से गुहार लगाते हुए पूरे पैसे के रिफंड या रिप्लेसमेंट की मांग की है.

ये भी पढ़ें:  Samsung की घिनौनी चाल? फोन में भेज रहा है ऐसा वायरस, एक क्लिक और आपके साथ भी हो जाएगा खेल!

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

ईरान में फिल्म डायरेक्टर जफर पनाही को 5 साल की जेल, संपत्ति जब्त करने का आदेश, विदेश जाने पर भी रोक

Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…

Last Updated: October 28, 2026 22:38:43 IST

जीजा-साली के इश्क का चढ़ा परवान, फिर हुआ कत्ल! ऐसे रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…

Last Updated: October 28, 2026 21:19:48 IST

‘खुद करता है मेडिटेशन, दूसरों की…’ अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान किशन का मजेदार तंज

Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…

Last Updated: October 28, 2026 20:35:32 IST

India vs Zimbabwe womens ODI: वैष्णवी शर्मा के पंजे में फंसा जिम्बाब्वे, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

India vs Zimbabwe womens ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा में खेले गए तीसरे…

Last Updated: October 28, 2026 20:34:22 IST

48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस, किशोर-लता की आवाज ने रचा इतिहास

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी काफी पसंद…

Last Updated: October 28, 2026 20:06:14 IST

करवा चौथ पर बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों को फायदा! चमकेगी किस्मत

Karwa Chauth par Lakshmi Narayan Rajyoga:  करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 28, 2026 19:26:22 IST