Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > Watch Video: देहरादून के थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा! पंखे से लटककर जान देने पहुंची महिला, 55 घंटे तक चला धरना

Watch Video: देहरादून के थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा! पंखे से लटककर जान देने पहुंची महिला, 55 घंटे तक चला धरना

Watch Video: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कालसी पुलिस स्टेशन में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां एक महिला ने थाने में घुसकर पंखे से लटककर फांसी लगाने की कोशिश की. ये पूरा धरना प्रदर्शन लगभग 55 घंटे तक चला.

Written By:
Published: November 20, 2026 11:45:26 IST
Last Updated: November 20, 2026 11:45:26 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां कालसी पुलिस स्टेशन के अंदर एक महिला ने कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर छह साल तक उसका शारीरिक शोषण किया गया लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. मामला इतना बढ़ा कि थाने के अंदर करीब 55 घंटे तक विरोध-प्रदर्शन चला. आखिरकार पुलिस को सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करनी पड़ी.

छह साल रिलेशन के बाद शादी से इनकार

मामला जौनसार-बावर क्षेत्र की एक युवती से जुड़ा है. महिला का आरोप है कि आनंद सिंह चौहान ने शादी का वादा करके करीब छह साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. महिला के मुताबिक, 4 नवंबर को वह शादी की बात करने आनंद के डुमेट स्थित घर पहुंची थी, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया. इसके बाद 6 नवंबर को उसने कालसी थाने में शिकायत दी. महिला ने राज्य महिला आयोग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी गुहार लगाई. 12 नवंबर को उसने डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की.

पेट्रोल डालने की कोशिश से मचा हड़कंप

शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए महिला 17 नवंबर को अपने परिवार और स्थानीय लोगों के साथ कालसी थाने पहुंची और धरने पर बैठ गई. अगले दिन विरोध ने गंभीर रूप ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की. इतना ही नहीं, उसने थाने के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया. पुलिसकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया.

55 घंटे बाद सात लोगों पर दर्ज हुई FIR

करीब 55 घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद 19-20 नवंबर को पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की. इनमें आनंद सिंह चौहान समेत छह अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण, अपहरण और आपराधिक धमकी जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया है. महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत में नौ लोगों के नाम थे लेकिन FIR में दो लोगों को शामिल नहीं किया गया. 

महिला ने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. महिला ने थाने के CCTV फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग भी की है. उसका कहना है कि उसे आर्थिक समझौता नहीं बल्कि न्याय और अपने परिवार की सुरक्षा चाहिए. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; राज्यपाल के घर के पास वारदात से मचा हड़कंप

MORE NEWS