West Bengal Election Exit Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दो चरणों में हुए मतदान को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. इस हिसाब से मुख्यमंत्री की पहली पसंद टीएमसी की तरफ से ममता बनर्जी हैं.
एग्जिट पोल के अनुसार कौन हैं मुख्यमंत्री की पहली पसंद
West Bengal Election Exit Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दो चरणों में हुए मतदान को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. इस हिसाब से मुख्यमंत्री की पहली पसंद टीएमसी की तरफ से ममता बनर्जी हैं. बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के लिए किसी का भी नाम आगे नहीं किया गया है. लेकिन अगर देखा जाए तो बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
बुधवार शाम को जारी कई एग्जिट पोल बताते हैं कि बीजेपी का पलड़ा भारी रह सकता है. Matrize और Poll Diary का अनुमान है कि बीजेपी 146 से 161 सीटें जीत सकती है, जिससे वह 294 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर पहुंच जाएगी. तो वहीं दूसरी तरफ, टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जो पिछले चुनाव में उसके शानदार प्रदर्शन के मुकाबले सीटों में बड़ी गिरावट का संकेत है.
Chanakya के अनुमान भी इसी तरह का रुझान दिखाते हैं; उनके मुताबिक बीजेपी को 150-160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी 130-140 सीटों के दायरे में रह सकती है. हालांकि, Praja Poll ने बीजेपी के लिए कहीं ज़्यादा बड़ी जीत का अनुमान लगाया है; उनके मुताबिक बीजेपी को 178-208 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी की सीटों की संख्या घटकर 85-110 रह सकती है.
यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल के जिन इलाकों में ‘यूपी के सिंघम’ की थी तैनाती, वहां जमकर मचा बवाल; कई जगहों पर हुई हिंसा
पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. इस एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा, बीजेपी को 95 से 100 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है. बाकी लेफ्ट और कांग्रेस का इस चुनाव में भी बुरा हाल होता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, ये सभी आंकड़ें एग्जिट पोल के हैं. असली नतीजे 4 मई को आएंगे.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…