<
Categories: देश

Exit Poll Results 2026: किस राज्य में किसकी बनने जा रही सरकार? Matrize News के एग्जिट पोल से हुआ साफ, देखें आंकड़े

Matrize News Exit Poll Results 2026: Matrize News के एग्जिट पोल के मुताबिक तीन राज्यों में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. वहीं दो राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है. यहां आप पूरा आंकड़ा देख सकते हैं.

Matrize News Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सभी पांचों चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं. Matrize News के एग्जिट पोल के मुताबिक इन पांच राज्यों में से तीन राज्यों में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. वहीं दो राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है.

सबसे पहले हम बात करते हैं पश्चिम बंगाल की, Matrize News के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका लग सकता है. Matrize News के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 146-161 और टीएमसी को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं.

असम में बीजेपी कर सकती है वापसी

असम की बात करें तो Matrize News के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और सहयोगी दलों को 85-95 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस और सहयोगी दलों को 25-32 सीटें और अन्य को 06-12 सीटें मिलने का अनुमान है.

तमिलनाडु से DMK के लिए अच्छी खबर

वहीं तमिलनाडु में एक बार फिर से DMK की सरकार बन सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक DMK और सहयोगी दलों को 122-132 सीटें मिल सकती हैं जबकि AIADMK और सहयोगी दलों को 87-100 सीटें, एक्टर विजय की पार्टी TVK को 10-12 और अन्य को 00-06 सीटें मिलने का अनुमान है.

केरल में कांग्रेस के लिए खुशखबरी

इसके अलावा अगर केरल की बात करें तो यहां से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. मैटराइज न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को 70-75 सीटें मिल सकती है. वहीं लेफ्ट के नेतृत्व वाला LDF को 60-65-68 सीटें मिलने का अनुमान है. NDA को 03-05 और अन्य को 02-04 सीटें मिल सकती है.

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल ने पुडुचेरी में किसे दिया बहुमत?

वहीं एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 और कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीवीके समेत अन्य पार्टियों को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST