Young Man Beaten Paraded In Village For Meeting Girlfriend: यह घटना समाज के उस संकुचित सोच को दर्शाती है जहां व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हिंसा हावी हो जाती है, बताया जा रहा है कि परिजनों को युवक के आने की भनक पहले ही लग चुकी थी उन्होंने सोची-समझी साजिश के तहत उसे पकड़ा सबसे दुखद पहलू यह रहा कि जब युवक को अपमानित किया जा रहा था, तब गांव के लोग उसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने भी हिंसा रोकने का प्रयास नहीं किया पुलिस ने वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है उन पर अपहरण, मारपीट और मानहानि (Defamation) के तहत FIR दर्ज की गई है, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे सभ्य समाज पर एक बदनुमा धब्बा बताया है.