Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: विराट कोहली टॉप-10 से OUT, अभी भी रेस में वैभव सूर्यवंशी, किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप?

IPL 2026: विराट कोहली टॉप-10 से OUT, अभी भी रेस में वैभव सूर्यवंशी, किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप?

IPL 2026 Orange Cap List: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-2 में एंट्री कर ली है. उनके साथ शुभमन गिल भी टॉप-5 में पहुंच चुके हैं. देखें लिस्ट...

Written By:
Last Updated: May 13, 2026 12:25:26 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Orange-Purple Cap List: IPL 2026 बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. हर मैच के बाद प्लेऑफ के साथ ऑरेंज कैप की रेस तेज होती जा रही है. गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है. गुजरात के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी टॉप-5 से आउट हो गए हैं. फिलहाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में हैदराबाद और गुजरात के बल्लेबाजों का दबदबा है. इन दोनों टीमों के 2-2 बल्लेबाज टॉप-5 में बने हुए हैं. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस रेस में 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं.

टॉप-5 में कौन से खिलाड़ी?

ऑरेंज कैप की लिस्ट पर नजर डालें, तो टॉप-3 में सनराइजर्स हैदराबाद के 2 बल्लेबाज शामिल हैं. हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. क्लासेन ने 12 मैचों में 153.93 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं. इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर गुजरात के बल्लेबाज साईं सुदर्शन आते हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 155.10 के स्ट्राइक रेट से 501 रन बना लिए हैं. फिर तीसरे नंबर पर हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं.

इस सीजन में अभिषेक 12 मैचों में 209.13 के स्ट्राइक रेट से 481 रन बना चुके हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आते हैं. राहुल ने 12 मैचों में 177.98 के स्ट्राइक रेट से 477  रन बनाए हैं. फिर आखिरी नंबर पर आते शुभमन गिल का नाम आता है. गिल ने 11 पारियों में 158.30 के स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप की रेस की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) सबसे आगे हैं. आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवी ने अभी तक 11 मैचों में 7.46 की इकॉनमी से 21 विकेट चटकाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाद कगिसो रबाडा आते हैं. रबाडा ने 12 मैचों में 9.15 की इकॉनमी से 21 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज मौजूद हैं. कंबोज ने 11 मैचों में 9.20 की इकॉनमी से 19 विकेट झटके हैं. फिर चौथे नंबर पर राशिद खान (16 विकेट) और 5वें पर प्रिंस यादव (16 विकेट) आते हैं.

MORE NEWS