Indian Tourists Stealing In Bali Hotel Video: यह घटना हमें याद दिलाती है कि जब हम विदेश जाते हैं, तो हम केवल एक पर्यटक नहीं बल्कि अपने देश के ब्रांड एंबेसडर होते हैं परिवार ने विला से ना केवल रोज़मर्रा की चीज़ें बल्कि बाथरूम फिटिंग्स और डेकोरेशन का कीमती सामान भी चुरा लिया था, पकड़े जाने पर परिवार का यह कहना कि "हम पैसे दे देंगे," उनकी इस मानसिकता को दर्शाता है कि पैसा हर अपराध पर पर्दा डाल सकता है, मशहूर हस्तियों और आम जनता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मांग की है कि ऐसे लोगों का पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट कर दिया जाना चाहिए, यह घटना एक सबक है कि होटलों में मिलने वाली 'कॉम्प्लिमेंट्री' चीज़ों (जैसे टूथब्रश या साबुन) और होटल की संपत्ति के बीच के अंतर को समझना कितना ज़रूरी है.