BMW EV Strategy: भारत के इलेक्ट्रिक वाहन के बाजार में कंपटीशन तेजी से बढ़ रहा है. देखें, BMW के वो 3 इलेक्ट्रिक वाहन, जो 2026 में लॉन्च होने वाली है.
BMW EV Strategy
BMW EV Strategy: जर्मनी निर्माता कंपनी अपनी BMW AG भारत में तीन नई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने जा रही है. इस लग्जरी गाड़ी के कंपनी का लक्ष्य भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ज्यादा सेल के टारगेट को पूरा करने के प्लान को तेज करना है. फिलहाल हाइब्रिड मॉडल के लिए कोइ ऐसा योजना नहीं है.
BMW की सिर्फ बैटरी वाली रणनीति के आधार पर, 2026 के अंत तक इलेक्ट्रिव वाहनों की बिक्री 25% तक करनी है. यह पिछले साल 21% दर्ज किया गया था और 2025 के चौथी तिमाही में 23% बिक्री इलेक्ट्रिक वाहन से हुई थी.
वर्तमान समय में लक्जरी वाहन BMW का भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में एक खास स्थान प्राप्त है. इसमें BMW भारत के अध्यक्ष और CEO हरदीप सिंह ब्रार ने लगभग 60% बाजार हिस्सेदारी का अंदाजा लगाया है. यह ऑटोमेकर मर्सिडीज-बेंज ग्रुप एजी और ऑडी सहित प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले लगातार बढ़त बना रहा है.
टेस्ला के आने के बावजूद BMW ने अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी है. और अपनी इलेक्ट्रिक वाहन के विकास के गति कोन मजबूती से आगे बढ़ा रही है. इसकी एवरेज इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री मूल्य लगभग 6 मिलियन है, जो टेस्ला के मॉडल Y तुलनात्मक है. और iX1 BMW का सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल बना हुआ है. यह अपने नए ग्राहक को तेजी से आकर्षित करता है.
BMW डीलरशिप सुविधाओं और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और अच्छा बनाने के लिए करीब ₹4 बिलियन का निवेश करने वाला है और बाकी कार्य प्रगती पर है. इसमें कई तरह की चीजों को शामिल किया गया है.
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…