मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक E85 को मौजूदा पेट्रोल का ऑप्शन नहीं बल्कि, एक अलग फ्यूल कैटेगरी के तौर पर लाने की तैयारी में है. इससे पहले के फ्यूल ऑप्शन्स पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा.
flex-fuel plan: भारत में इन दिनों पेट्रोल को लेकर चर्चा तेज है. पहले E20 को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे, लेकिन अब एक E85 को लेकर काी चर्चा की जा रही है. माना जा रहा है कि सरकार भारत में E85 ईंधन को लाने की तैयारी में है. हो सकता है जल्द ही इसे लॉन्च करके ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव ला सकती है. कुछ लोगों का मानना है कि यह तकनीक किफायती हो सकती है तो कुछ का कहना है कि इस फ्यूल को लाने के बाद गाड़ियों की माइलेज पर पहले से भी ज्यादा असर पड़ने लगेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक E85 को मौजूदा पेट्रोल का ऑप्शन नहीं बल्कि, एक अलग फ्यूल कैटेगरी के तौर पर लाने की तैयारी में है. इससे पहले के फ्यूल ऑप्शन्स पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा.
जानकारी के मुताबिक E85 फ्यूल में 85% एथेनॉल होता है, इसके साथ ही 15 फीसदी पेट्रोल पाया जाता है. यानि पहले के मुकाबले अब फ्यूल में आपको 85 फीसदी तक एथेनॉल देखने के लिए मिलेगा. देखा जाए तो देश में अभी E20 फ्यूल की बिक्री हो रही है, जोकि जरूरी माना जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि, सरकार अब 85 ईंधन और फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में भी है. हो सकता है कि जल्दी ही यह गाड़ियां लॉन्च की जा सकती हैं. सरकार द्वारा इसका रोडमैप तैयार करने की बात चल रही है.
इसे भी पढ़ें – Petrol Diesel Price Hike: क्या 28 रुपये तक महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? क्या है खबर की सच्चाई
जानकारों की मानें तो 85% एथेनॉल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक गेमचेंजर के तौर पर साबित हो सकता है. कई दो पहिए वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा इसकी शुरुआत कर दी गई है. बात की जाए अगर परफॉर्मेंस की तो कुछ लोग ई-20 फ्यूल को लेकर भी शिकायत करते हैं कि इस फ्यूल को डालने के बाद उनका वाहन ठीक या ज्यादा माइलेज नहीं दे रहा है. अब E85 फ्यूल आने के बाद यह देखा जाएगा कि इसका असर वाहनों की परफॉर्मेंस और माइलेज पर पड़ेगा या नहीं.
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…