<
Categories: देश

Exit polls 2026: विधानसभा चुनाव नतीजों के अनुमान, लाइव कब और कहां देखें? कर लें नोट

Exit poll 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, चल रहे विधानसभा चुनावों के अनुमान आधिकारिक प्रतिबंध अवधि समाप्त होने के बाद ही जा एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जा सकते हैं.

Exit polls 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुदुचेरी और केरलम (केरल) विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 04 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले सभी की नजरें एग्जिट पोल पर हैं. ये एग्जिट पोल बुधवार (29 अप्रैल, 2026) शाम को 6.30 बजे आएंगे. एग्जिट पोल में 4 मई, 2026 को वोटों की आधिकारिक गिनती शुरू होने से पहले ही इन पांचों राज्यों के संभावित राजनीतिक माहौल की पहली झलक मिल जाएगी.

क्या होते एग्जिट पोल हैं?

एग्जिट पोल सर्वे करने वाली एजेंसियों द्वारा लगाए गए ऐसे अनुमान होते हैं, जो वोट डालने के तुरंत बाद वोटर्स से मिली जानकारी और राय के आधार पर तैयार किए जाते हैं. इनका मकसद वोटिंग के पैटर्न का अंदाजा लगाना और चुनाव के संभावित नतीजों के बारे में शुरुआती संकेत देना होता है. आमतौर पर एग्जिट पोल में शामिल लोगों से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया? साथ ही उनकी उम्र, लिंग और समुदाय जैसी निजी जानकारी भी ली जाती है? इससे विश्लेषकों को वोटिंग के बड़े रुझानों और लोगों की सोच में आए बदलावों को समझने में मदद मिलती है.

एग्जिट पोल के अनुमान कब जारी किए जाएंगे?

चुनाव आयोग (EC) के निर्देशों के मुताबिक, मौजूदा चुनावी दौर के एग्जिट पोल के अनुमान तभी जारी किए जाएंगे. जब चुनाव प्रचार पर लगी आधिकारिक रोक (साइलेंस पीरियड) खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:- Exit Poll Results 2026: एग्जिट पोल क्या होता है, कैसे किया जाता है कंडक्ट; समझिए पूरा प्रोसेस

एग्जिट पोल को लेकर हैं सख्त नियम

चुनाव आयोग ने एक ‘साइलेंस पीरियड’ (चुप्पी का समय) साफ तौर पर तय कर रखा है, जिसके दौरान वोटरों से जुड़े किसी भी सर्वे के नतीजों को छापा या टीवी पर दिखाया नहीं जा सकता. नियमों के अनुसार, मीडिया संगठनों को 9 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल करने या जारी करने से रोक दिया गया है. अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि इस नियम का कोई भी उल्लंघन एक दंडनीय अपराध है, जिसके लिए दो साल तक की कैद, जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- Exit Poll Results 2026 LIVE: एग्जिट पोल में असम, केरल, पुदुचेरी, बंगाल और तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार?

एग्जिट पोल लाइव कहां देखें

जैसे ही पाबंदी हटेगी, एग्जिट पोल के नतीजे कई प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध होंगे. दर्शक इन माध्यमों से अपडेट देख सकते हैं. आप इंडिया न्यूज वेबसाइट पर भी एग्जिट पोल से जुड़ी हर जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

यहां पर बता दें कि एग्जिट पोल हमेशा सही हों ये जरूरी नहीं हैं. यही वजह है कि एग्जिट पोल को लेकर सवाल उठते रहे हैं. एग्जिट पोल को लेकर पिछले साल के आंकड़े कुछ आकर्षण नहीं पैदा करते हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST