Live TV
Search
Home > देश > Petrol Diesel Price Hike: क्या 28 रुपये तक महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? क्या है खबर की सच्चाई

Petrol Diesel Price Hike: क्या 28 रुपये तक महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? क्या है खबर की सच्चाई

Petrol Diesel Price Hike: सोशल मीडिया पर वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-23 12:42:54

Mobile Ads 1x1

Petrol Diesel Price Hike: मई महीने के पहले सप्ताह में क्या पेट्रोल और डीजल के दाम में 28 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो जाएगा? सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की खबर तेजी से वायरल हो रही है. इस खबर में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है. सोशल मीडिया  के प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही खबर में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल डीजल के दामों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है. वहीं, इस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस जानकारी/खबर को भ्रामक बताते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है.

मंत्रालय ने खबर को बताया भ्रामक

इस खबर पर सक्रिय हुए मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है. इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. ऐसी खबरें नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के लिए फैलाई जा रही हैं, और ये शरारतपूर्ण और भ्रामक हैं.’ लोगों से भी अपील की गई है कि वो इस तरह की भ्रामक खबरों को लेकर अलर्ट रहें.

वहीं, इसी पोस्ट में आगे लिखा गया- भारत में पिछले 4 वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Not Changed From Last Four Year) में कोई इजाफा नहीं किया गया है. केंद्र सरकार और तेल PSUs ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं. 

क्यों होता है पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा

यहां पर बता दें कि तेल की कीमतों में इजाफा कई वजहों से होता है. खासौतर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के दाम पेट्रोल  और डीजल के दाम बढ़ जाते हैं. 

23 अप्रैल को देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर पेट्रोल ( /लीटर) डीजल ( /लीटर)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.80
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.30 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.80
सूरत 95.00 89.00
नासिक 95.50 89.50

MORE NEWS