<

ठंड में ईवी की रेंज क्यों हो जाती है कम, कम तापमान में कैसे काम करती है बैटरी? ये टिप्स हो सकती हैं फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में गाड़ी की रेंज पर काफी फर्क पड़ता है, चाहें वो गाड़ी पेट्रोल हो, डीजल हो या ईवी. हालांकि ईवी पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है. इसके लिए कुछ टिप्स फॉलो करनी चाहिए.

Winter Car Maintenance: अक्सर आपने लोगों से सुना होगा कि सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज कम हो जाती है.  बहुत से लोग इसे मिथ मानते हैं, तो बहुत से लोग इसे सही मानते हैं. हालांकि ये सही है. दरअसल ठंडे तापमान से बैटरी की केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है, जिससे पावर कम मिलती है. इससे केबिन हीटर व बैटरी को गर्म रखने में ज़्यादा बैटरी खर्च होती है. आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या बेहतर हो सकता है और कम तापमान में बैटरी कैसे काम कर सकती है? ऐसा नहीं है कि रेंज की समस्या सिर्फ ईवी में ही होती है. सर्दियों में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों में भी ये समस्या होती है लेकिन ईवी में ज्यादा महसूस होती है. 

सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज कम होती है क्योंकि ठंडे तापमान से बैटरी की केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है. इससे बैटरी को पावर कम मिलती है. केबिन हीटर व बैटरी को गर्म रखने में बैटरी ज्यादा खर्च होती है. इसके लिए ईवी ड्राइवरों को रेंज बचाने के लिए हीटिंग कम इस्तेमाल करनी चाहिए. इसके लिए उन्हें गाड़ी को गर्म जगह पार्क करना चाहिए. 

सर्दियों के मौसम में क्यों कम होती है रेंज?

दरअसल, ठंड में लिथियम-आयन बैटरी की केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है. इसके कारण ऊर्जा पैदा करने और स्टोर करने की क्षमता घट जाती है. जानकारी के अनुसार, सर्दियों में ईवी की रेंज 15-20 फीसदी तक घट सकती है. वहीं ज्यादा सर्दी के मौसम में ईवी की रेंज 30-40 फीसदी भी कम हो सकती है. 

ईवी ड्राइवर ये टिप्स करें फॉलो

  • ईवी ड्राइवर्स को प्री कंडीशनिंग पर ध्यान देना चाहिए. गाड़ी को चलाने से पहले उसे प्लग-इन करके या गैराज में रखकर गर्म कर लेना चाहिए. इससे गाड़ी चलने से पहले ही गर्म हो जाएगी और गाड़ी गर्म करने के लिए जो ऊर्ज इस्तेमाल होने वाली थी, वो रेंज में इस्तेमाल हो सकती है.
  • हीटिंग के लिए हीटर के बजाय सीट हीटर और स्टीयरिंग व्हील हीटर का इस्तेमाल करना चाहिए. क्योंकि डिफॉगर भी बैटरी खींचता है.
  • इसके अलावा गाड़ी की स्पीड का ध्यान रखना चाहिए. ईवी में अचानक ब्रेक  लगाने और तेज रफ्तार से बचना चाहिए क्योंकि इससे रीजनरेट ब्रेकिंग कम प्रभावी होती है.
  • बैटरी को गर्म रहते ही चार्ज लगा देना चाहिए इसलिए कोशिश करें कि गाड़ी को लाकर गर्म लगते ही उसे चार्ज पर लगा देना चाहिए.
  • गाड़ी की पार्क करने की जगह पर भी ध्यान दें. ईवी को ज्यादा ठंड से बचाने के लिए उसे शेड में पार्क करें.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST