<
Categories: मनोरंजन

क्या है ‘संदेशे आते हैं’ गाने की इमोशनल स्टोरी? अनु मलिक ने रोते हुए बनाया सॉन्ग, जावेद अख्तर ने याद दिलाई थी ताकत

संदेशे आते हैं गाना बॉर्डर फिल्म का है, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी. इस गाने की कहानी काफी इमोशनल है. पहले जावेद अख्तर फिल्म का गाना नहीं बना पा रहे थे. इसके बाद जावेद अख्तर ने उन्हें इमोशनल किया और फिर उन्होंने एक बेहतरीन जोशीला गाना बनाया.

Sandese Aate hain Song Emotional Story: डायरेक्टर जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आज भी लोगों का पसंदीदा है. लोग जब भी इस गाने को सुनते हैं, तो इमोशनल हो जाते हैं. बहुत से लोग इसे सुनकर रो पड़ते हैं. इसमें दिखाए गए सीन्स आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं. फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे बेहतरीन एक्टर्स की एक्टिंग ने लोगों को अपने देश के जवानों पर गर्व महसूस करने का मौका दिया था. फिल्म की स्टोरी और इमोशन्स त हैं ही बेहतरीन, इससे भी  ज्यादा बेहतरीन है फिल्म के गाने. फिल्म का ‘संदेशे आते हैं’ गाना सबसे शानदार गानों में से एक है. ये देश के जवानों की जिंदगी को बताकर आंखें नम कर देता है.

इमोशनल है संदेशे आते हैं की कहानी

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को बनाने की स्टोरी काफी इमोशनल है. दरअसल इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है. इस गाने के सिंगर रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम हैं. इस गाने को अनु मलिक द्वारा कंपोज किया गया था. उन्होंने कई बार इस गाने को बनाने की स्टोरी बताई है. उन्होंने बताया था कि अनु मलिक बेहद चटपटे और रोमांटिक गाने बनाया करते थे, जो फिल्मों की जान हुआ करते थे लेकिन बॉर्डर फिल्म में ऐसे गानों का कोई काम नहीं थी. ऐसे में इस गाने को बनाना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. 

अनु मलिक ने नहीं गाए थे इमोशनल गाने

उन्होंने बताया कि बॉर्डर फिल्म में सिर्फ जोशीले और इमोशनल गानों की जरूरत थी. इन गानों के लिए जेपी दत्ता और जावेद अख्तर ने अनु मलिक के नाम पर मुहर लगाई. जावेद अख्तर का मानना था कि अनु मलिक में वो ताकत थी कि वो ऐसा गाना बना सकते हैं. हालांकि अनु मलिक के सामने दिक्कत ये थी कि वे ऐसे गाने कैसे बनाएं क्योंकि अब तक उन्होंने इस तरह के गाने नहीं बनाए थे.

आंसुओं को इमोशन की तरह किया गया इस्तेमाल

इसके बाद जावेद अख्तर और डायरेक्टर जेपी दत्ता उनकी मदद के लिए आगे आए. उन्होंने उन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों की तस्वीरें दिखाईं. इससे वो रो पड़े थे और उन्होंने इमोशनल होकर आंसुओं को धुन में पिरोकर धुन बनाई लेकिन उसमें रोमांटिक टच आ गया, जो डायरेक्टर और लेखक को पसंद नहीं आया. इसके बाद जावेद अख्तर और जे.पी दत्ता ने उन्हें बर्फ में भी देश की रक्षा के लिए तैनात जवानों की फोटो दिखाईं और उनके बारे में कहानियां सुनाईं. अब अनु मलिक उन तस्वीरों को देखकर दोबारा इमोशनल हो गए. इसके बाद उन्होंने मन ही मन ये ठान लिया था कि वे हर आंसू को इमोशन की तरह इस्तेमाल करेंगे और एक दमदार जोशीला गाना बनाएंगे.

7-8 मिनट में तैयार हुई थी गाने की धुन

फिल्म बॉर्डर का बेहतरीन गाना ‘संदेशे आते हैं’ पहले लगभग 10-11 मिनट का बनकर तैयार हुआ. इसके बाद उसे काटकर 7.50 मिनट का किया गया. हालांकि बाद में जावेद अख्तर ने इसमें ‘ऐ गुजरने वाली हवा’ जोड़ा. आपको जानकर हैरानी होगी कि अनु मलिक ने संदेशे आते हैं गाने की धुन केवल 7-8 मिनट में बनाकर तैयार कर दिया था. इसे बाद में सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था.

बॉर्डर-2 में भी महसूस हो रहा संदेशे आते हैं

हालांकि बॉर्डर-2 को जल्द रिलीज किया जाने वाला है. संदेशे आते हैं गाने को सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ में भी महसूस किया जा रहा है. दरअसल शुक्रवार को फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ, जिसमें पुराने कंपोजिशन का फ्लेवर डालकर उसे नए अंदाज में रिलीज किया गया है. इस गाने को पुराने कंपोजिशन का फ्लेवर डालकर नए अंदाज में बनाया गया है. इस बार के गाने को मिथुन और अनु मलिक ने बनाया. वहीं इसके लेखक जावेद अख्तर और मनोज मुंतशिर हैं. इस गाने के सिंगर सोनू निगम, रूप कुमार राठौड़, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST