Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > कौन हैं दिल्ली के सबसे अमीर परिवार? क्या है नाम-काम और नेटवर्थ, कैसे बनाए करोड़ों के बिजनेस

कौन हैं दिल्ली के सबसे अमीर परिवार? क्या है नाम-काम और नेटवर्थ, कैसे बनाए करोड़ों के बिजनेस

Delhi Richest Family: आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे परिवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो राजधानी की सबसे अमीर फैमिली में से एक हैं. इस लेख में हम उनकी नेटवर्थ से लेकर उनके कारोबार और संघर्ष आदि के बारे में जानेंगे. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इन लोगों के बारे में.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-08 17:59:01

Mobile Ads 1x1

Delhi Richest Family: भारत में आज भी बिजनेस करने वाले लोगों की जगह अलग है. बिजनेस या व्यापार को एक खास तवज्जो दिया जाता है. चाहे आपका बिजनेस बड़ा हो या छोटा, लेकिन बिजनेस होना ही अपने आप में एक बड़ी बात मानी जाती है. दिल्ली में आज भी बिजनेस करने वालों की संख्या काफी है. लेकिन, राजधानी में कुछ परिवार ऐसे हैं, जो अर्थव्यस्था में एक बड़ी और अहम भूमिका निभाते हैं. टेक्नोलॉजी, एयरलाइन्स, टेलीकॉम आदि जैसे कई बड़े-बड़े सेक्टरों में ये परिवार अपना काफी योगदान देते हैं.

आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे परिवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो राजधानी की सबसे अमीर फैमिली में से एक हैं. इस लेख में हम उनकी नेटवर्थ से लेकर उनके कारोबार और संघर्ष आदि के बारे में जानेंगे. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इन लोगों के बारे में. 

1. सुनील भारती मित्तल 

सुनील भारती मित्तल दिल्ली के माने-जाने अमीर परिवारों में शुमार हैं. आपने भारती एयरटेल के बारे में तो जरूर सुना होगा, जोकि एक मानी जानी टेलीकॉम कंपनी है. इस कंपनी की शुरुआत सुनील भारती मित्तल द्वारा ही की गई थी. बात करें अगर परिवार की कुल संपत्ति के बारे में तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के पास कुल 5,70,312 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति है. आज एयरटेल ग्लोबल टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है. 

2. शिव नाडर फैमिली 

शिव नाडर फैमिली भी दिल्ली की टॉप मोस्ट रहीस परिवारों में आती है. यह फैमिली बड़े आईटी उद्योगपतियों में से एक हैं. इस परिवार ने साल 1976 में HCL की शुरुआत की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैमिली की कुल नेटवर्थ लगभग 1,95,864 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक आज यह कंपनी कुल 60 से भी ज्यादा देशों में व्यापार करती है. फिलहाल कंपनी को उनकी बेटी रोशनी नाडर संभाल रही हैं.

3. जुनेजा ब्रदर्स 

देखा जाए तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा मुनाफा देने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा भी एक जानी-मानी कंपनी है. इस कंपनी को Ramesh Juneja और Rajeev Juneja द्वारा स्थापित किया गया है. मैनकाइंड फार्मा आज के समय में एक बड़ी और जानी-मानी दवाई कंपनियों में शामिल हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक परिवार की कुल संपत्ति लगभग 54,019 करोड़ बताई गई है.

4. राय गुप्ता परिवार 

देश की जानी-मानी कंपनी इलेक्ट्रिकल गुड्स कंपनी Havells India को तो आप जानते ही होंगे. इस कंपनी Anil Rai Gupta और उनका परिवार चलाते हैं. बिजली की तार से लेकर फैन और अन्य बिजली उपकरणों को बनाकर कंपनी ने बिजली उपकरण से जुड़े सेक्टर में एक अलग नाम बनाया है. माना जाता है कि परिवार की कुल नेटवर्थ 46,581 करोड़ से ज्यादा कते आस-पास है. हालांकि, इसके अलावा भी दिल्ली में बर्मन परिवार, कपिल और राहुल भाटिया और रवि जयपुरिया जैसे बड़े दिग्गज बिजनेसमैन परिवार भी रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर के युवक को किया गिरफ्तार; 18 करोड़ की संदिग्ध फंडिंग का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?

MORE NEWS