<

Honda City vs Hyundai Verna में से कौन सी कार रहेगी आपके लिए वैल्यू फॉर मनी? जानें दोनों के फीचर्स और कंफर्ट में अंतर

लेकिन, सवाल यह उठचा है कि आखिर इन दोनों कारों में से कौन सी आपके लिए ज्यादा किफायती और वैल्यू फॉर मनी रहने वाली है. चलिए जानते हैं इन कारों के बीच के अंतर के बारे में.

Best Sedan Car: SUV की तरह ही सेडान कार को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है. दरअसल, सेडान कार ड्राइविंग में आरामदायक होने के साथ-साथ किफायती और लुक्स में भी दमदार मानी जाती हैं. अगर आप सेडान कार देख रहे हैं तो ऐसे में Honda City और Hyundai Verna आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. लेकिन, इन दोनों कारों का आपस में कड़ा मुकाबला है. दोनों ही कारें दमदार फीचर्स, परफॉर्मेंस और अच्छी माइलेज के साथ आती हैं.

लेकिन, सवाल यह उठचा है कि आखिर इन दोनों कारों में से कौन सी आपके लिए ज्यादा किफायती और वैल्यू फॉर मनी रहने वाली है. चलिए जानते हैं इन कारों के बीच के अंतर के बारे में. 

हॉन्डा सिटी के फीचर्स

वैसे तो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ये दोनों कारें अपनी शानदार फीचर्स और दमदार माइलेज के लिए जानी जाती हैं. हॉन्डा सिटी में आपको 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलने के साथ ही ऐप्पल कार प्ले और Android Auto का भी विकल्प देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही इस कार में 8 स्पीकर साउंड सिस्टम और 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी मिलता है. 

हुंडई वरना के फीचर्स

हुंडई वरना में आपको सनरूफ मिलने के साथ ही साथ segment-first Horizon LED DRLs और 10.25 इंच का एक टचस्क्रीन मिलने के साथ ही Level 2 ADAS safety का भी ऑप्शन मिलता है. इस कार में आपको LED हेडलैंप्स मिलने के साथ-साथ unique grille और sleek LED light strip का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. 

परफॉर्मेंस में कैसी हैं दोनों कारें

देखा जाए तो हॉन्डा सिटी में आपको 1.5L i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121 PS की पावर निकालने के साथ ही साथ 145 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके साथ ही इस कार में आपको 506 लीटर का बूट स्पेस देखने को मिलता है. वहीं, हुंडई वरना में आपको 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 160 PSकी पावर निकालने के साथ ही 253 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 11:01:44 IST