<

WhatsApp पर अपना बैंक बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें?

WhatsApp Balance Check: अब बैंक बैलेंस जानने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए आपको बार-बार मोबाइल बैंक ऐप लॉगिन करने की जरूरत नहीं है. बैंक के पैसों के…

WhatsApp Balance Check: अब बैंक बैलेंस जानने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए आपको बार-बार मोबाइल बैंक ऐप लॉगिन करने की जरूरत नहीं है. बैंक के पैसों के लेनदेन के लिए WhatsApp पेमेंट्स यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करता है. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) विकसित किया है, जो एक राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली है और भारत के अधिकांश प्रमुख बैंकों द्वारा मान्य है.

आपके बैंक खाते के बारे में जानने के लिए WhatsApp आपके उस फोन नंबर का इस्तेमाल करता है जो आपके बैंक खाते से सीधा जुड़ा होता है. अपने बैंक खाते की बची राशि चेक करने के लिए पहले आपको अपना बैंक खाता पेमेंट सेक्शन  में जोड़ना होता है. आप अपने खाते का बैंलेस दो तरह से चेक कर सकते हैं. पहला सेटिंग के माध्यम से और दूसरा किसी को पैसे भेजने के दौरान.

सेटिंग्स के जरिए अपने खाता का पैसा कैसे चेक करें?

  • WhatsApp खोलें
  • यदि आप एंड्रॉइड का इस्तेमाल कर रहें हैं तो More options पर क्लिक करें.
  • यदि आप iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं तो Settings में जाएं.
  • Payments पर क्लिक करें
  • पेमेंट मेथड के अंतर्गत अपने बैंक खाते पर क्लिक करें
  • View account balance पर क्लिक करके बची हुई शेष राशि आप चेक कर सकते हैं.
  • अपना UPI PIN दर्ज करें और शेष राशि देखें.

पैसे भेजते समय बैलेंस कैसे चेक करें

  • यदि आप किसी को पैसे भेज रहे हैं तो आप इस प्रक्रिया से बैलेंस को चेक कर सकते हैं.
  • पेमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
  • पेमेंट विकल्प को चुनें
  • View account balance पर क्लिक करें
  • यदि आपके WhatsApp से कई खाता जुड़ा है तो अपने खाते का चुनाव करें.
  • अब अपना UPI पिन डालें.
Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 11 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने मचाई हलचल! अभी टंकी फुल कराएं या थोड़ा करें इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 11, 2026 06:22:48 IST

UP Petrol Diesel Price 11 April: पेट्रोल-डीजल के बदले दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी वालों को राहत या फिर बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 11, 2026 06:21:23 IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…

Last Updated: April 11, 2026 05:25:32 IST

Weather 11 April 2026: 13 राज्यों में अगले 72 घंटे मौसम की तबाही, अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…

Last Updated: April 11, 2026 05:19:59 IST

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST