Bigg Boss 6 Winner Urvashi Dholakia: टेलीविज़न एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने रियलिटी शो बिग बॉस का छठा सीज़न जीत लिया था. उन्होंने अपने सबसे करीबी मुकाबलेबाज़ इमाम सिद्दीकी को हराया. उर्वशी की जीत के साथ यह लगातार तीसरी बार था कि किसी टीवी 'बहू' ने यह रियलिटी शो जीता.
Urvashi Dholakia wins Bigg Boss 6
Bigg Boss 6 Winner Urvashi Dholakia: बिग बॉस-6 सीजन भी काफी लोकप्रिय रहा. इसमें भी टेलीविजन कलाकारों का जादू चला. टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस सीजन 6 (2012-13) की विजेता बनी थीं. टेलीविजन धारावाहिकों में वैम्प का रोल करके चर्चा में आईं उर्वशी ढोलकिया ने सबसे करीब प्रतिद्वंद्वी इमाम सिद्दीकी को हराकर यह खिताब जीता था. बिग बॉस 1 से 5 सीजन तक सभी विजेताओं को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए गए, लेकिन बिग बॉस 6 के विजेता को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी ही दी गई. यह तीसरी बार था जब कोई टीवी एक्ट्रेस बिग बॉस की विनर बनी थी, जिसमें श्वेता तिवारी (सीजन 4) और जूही परमार (सीजन 5) भी शामिल थीं.
बिग बॉस सीजन 6 की विजेता Urvashi Dholakia ने ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में ‘कोमोलिका’ के किरदार के लिए अच्छा नाम कमाया था. उर्वशी से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ीं श्वेता तिवारी (सीजन 4) और जूही परमार (सीजन 5) ने बिग बॉस जीता था, जिससे उर्वशी तीसरी महिला विजेता बनीं. इसमें रोचक बात यह है कि तीनों ही विजेताओं ने एकता कपूर के धारावाहिकों में काम किया था.
उर्वशी को बतौर बिग बॉस 6 के रूप में पुरस्कार के तौर पर 50 लाख रुपये और एक ट्रॉफी मिली, जबकि इमान को ‘दिल खोलकर मनोरंजन करने वाला’ होने के लिए 10 लाख रुपये दिए. उर्वशी पहले ही दिन यानी 1 अक्टूबर से शुरू हुए बिग बॉस के घर में थीं, जबकि इमान को पहले पड़ोसी घर में रखा गया था. इसके बाद बिग बॉस के घर में भेजा गया था.
बिग बॉस-6 सीजन के कंटेस्टेंट के तौर पर उर्वशी ढोलकियां शांत स्वभाव की रहीं, वहीं, इमाम एक एंटरटेनिंग कलाकार के तौर पर नजर आए. कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो की शुरुआत 14 प्रतियोगियों के साथ हुई और धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर 19 हो गई.
वहीं, इससे पहले पिछला सीजन यानी बिग बॉस सीजन 5 भी धमाकेदार रहा. इसमें भी बिग बॉस 4 की तरह टेलीविजन कलाकार हावी रहे. बिग बॉस-5 की विजेता अभिनेत्री जूही परमार रहीं. 2011 में भी बिग बॉस सीजन 5 को सलमान खान ने ही होस्ट किया. जूही परमार को runner-up रहीं महक चहल से कड़ी टक्कर मिली. जनता के वोट जूही परमार के पक्ष में अधिक पड़े और उन्होंने बिग बॉस सीजन-5 जीत लिया. बिग बॉस का यह सीजन 98 दिनों तक चला था.
बिग बॉस-5 कुछ मामलों में बहुत ही जुदा रहा. इस सीज में 13 लड़कियों के अलावा सिर्फ 2 पुरुष कंटेस्टेंट थे. इनमें जूही परमार ने अपनी समझदारी और संतुलित व्यवहार से ट्रॉफी हासिल की. इस सीजन में सनी लियोनी भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं. टॉप-5 में जूही परमार, महक चहल, सिद्धार्थ भारद्वाज, अमर उपाध्याय और स्काई पहुंचे. शो के फाइनलिस्ट में जूही परमान ने महक चहल को मात देते हुए जीत हासिल की. उन्हें विजेता के तौर पर ट्रॉफी के अलावा एक करोड़ की रकम इनामी राशि दी गई.
India Vs New Zealand 1st T20I Live Streaming: हैगले ओवल की पिच एक ज़रूरी फ़ैक्टर…
Ektaa Kapoor New Show: एकता कपूर अपने नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या…
Delhi Winter Action Plan 2026: दिल्ली सरकार ने सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को यह पक्का…
IND vs NZ: स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर नमन धीर और अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर…
Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या की पिंडली की चोट से वापसी में देरी हो…
Kala hiran Case: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच विवाद 2018 से सुर्खियों…