<

iPhone16 Pro का Price 50000 से ज्यादा हुआ कम, टूट पड़े ग्राहक; ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

iPhone16 Pro: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर iPhone लवर्स के लिए तगड़ा ऑफर चल रहा है.  यहां पर iPhone16 Pro की कीमत में भारी गिरावट और तगड़े एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन को 50000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं.

iPhone16 Pro: अगर आप भी आईफोन के दीवाने हैं और Android से IOS पर स्विच करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको एक गुड न्यूज़ देने वाले हैं. दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Apple iPhone16 Pro की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. इस पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है. iPhone16 Pro को आप 50,000 रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं और यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है.  

Flipkart पर Big Billion Days सेल के बाद अब Big Bang Diwali सेल चल रही है. इस फेस्टिव सीजन में iPhone16 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 61,900 रुपये में आपका हो सकता है. Flipkart पर ये स्मार्टफोन 1,09,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन इसकी कीमत को कर 94,999 रुपये कर दिया गया है. 

iPhone16 Pro पर मिल रही छूट

iPhone16 Pro को आप अगर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flikart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो इस पर आपको 4000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को अगर आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए खरीदते हैं, तो इस पर आपको 61900 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है.  इस हिसाब से इसकी कीमत पर लगभग 50,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. हालांकि एक्सचेंज ऑफर आपके एक्सचेंज होने वाले पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करेगा. 

इस दौरान देखने को मिल रहा है कि iPhone16 Pro Flipkart पर बार-बार सोल्ड आऊट और बिक्री के लिए Unavailable आ रहा है, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा बिक्री के लिए आ जाता है.

iPhone16 Pro के फीचर्स

iPhone16 Pro का फ्रेम टाइटेनियम से बना है और मजबूती के लिए इसकी बैक साइड में मैट ग्लास दिया गया है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के फ्रंट स्क्रीन को ड्यूरेबल बनाने के लिए सिरेमिक शील्ड दी गई है. SOC की बात करें तों iPhone16 Pro में A18 Pro चिपसेट आता है.  इस डिवाइस में तीन सेंसर वाला कैमरा मोड्यूल दिया गया है. इसमें पहले और मेन कैमरा सेंसर 48MP का दिया गया है, वहीं दूसरा 12MP का 5x टेलीफोटो लेंस और तीसरा 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसका मेन कैमरा 25x तक डिजिटल जूम हो सरता है. 

इसके जरिए आप 4K रिजोल्यूशन में Dolby Vision वीडियो के साथ ProRes वीडियो और Spatial वीडियो को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसके अलावा हाई-रिजॉल्यूशन में फोटो भी खींच सकते हैं. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए यह कैमरा मोड्यूल एक बेहतरीन ऑप्शन है.

घर के मंदिर में न लगाएं इन भगवानों की मूर्ति, हो सकता है भारी नुकसान

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Delhi Crime: महिला को टॉयलेट में चोरी-छिपे देख रहा था शख्स, 3 साल बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया…

Last Updated: November 18, 2026 20:46:48 IST

Caught on CCTV: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाश, करोड़ों के गहने और कैश लेकर हुए फरार

Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…

Last Updated: November 18, 2026 20:07:52 IST

Watch Video: फेल होने पर भड़के नर्सिंग छात्र, प्रिंसिपल से भिड़े ABVP कार्यकर्ता; मारपीट के बाद पुलिस छावनी बना कॉलेज

Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…

Last Updated: November 18, 2026 19:39:26 IST

Uttarakhand News: पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, क्या है मामला?

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:58:11 IST

હાથી સિમેન્ટ–સિધ્ધી સિમેન્ટે લોન્ચ કરી એડવાન્સ્ડ કન્સ્ટ્રક્શન કેમિકલ્સની નવી રેન્જ

નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…

Last Updated: November 18, 2026 18:55:30 IST

Watch Video: स्टेज पर दूसरी लड़की के साथ डांस कर रहा था बॉयफ्रेंड, तभी पहुंच गई गर्लफ्रेंड; फिर जश्न के बीच मच गया बवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…

Last Updated: November 18, 2026 18:53:34 IST