Kerala Development Model: भारत के केरल ने अत्यंत गरीबी खत्म कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाला केरल दक्षिश एशिया का पहला राज्य बन चुका है, जिसने अत्यंत गरीबी खत्म की है.
Kerala Extreme Poverty Free State
इस सर्वे में 1,03,099 लोग चिन्हित हुए जिसमें 81% ग्रामीण इलाकों में रह रहे थे, 68% अकेले जीवन बिता रहे थे, 24% स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, 21% के पास भोजन की कमी थी और 15% के पास पक्के घर नहीं थे. इस डेटा के आधार पर राज्य ने 73 हजार माइक्रो प्लान तैयार किए यानी हर परिवार के लिए अलग रणनीति. सबसे पहले कोट्टायम जिले के 978 प्लान लागू किए गए और फिर पूरे राज्य में यह मॉडल फैलाया गया.
लोगों को अब तक यह प्रमुख सुविधा मिली है, जिसमें 4,394 परिवारों को आय का साधन मिला. 29,427 लोगों को नियमित दवाओं की सुविधा मिली. 4,829 को विशेष मेडिकल मदद दी गई. 424 को हेल्थकेयर उपकरण दिए गए. 5,354 घरों की मरम्मत कराई गई. 3,913 परिवारों को नए घर मिले. 1,338 को जमीन सौंपी गई. 743 परिवारों को किराए के घर से शिफ्ट किया गया.
इस मिशन की सबसे बड़ी विशेषता रही सरकारी योजनाओं और सामाजिक संगठनों की संयुक्त भागीदारी. पंचायत स्तर से लेकर जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं एकजुट होकर हर परिवार तक पहुंचीं. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक ऑडिट को सख्ती से लागू किया गया.
Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…
Cng Price Hike: आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…
Suraj Lama Momos License Suspended: मुंबई के वर्सोवा में सूरज लामा मोमोज नाम की एक…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…
UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…