Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो लावा नया स्मार्टफोन लेकर आया है. 28 अक्तूबर को Lava Virat Curve 5G की बिक्री भी शुरू हो गई है. इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी डिजाइन है. इसमें बैक पर भी एक छोटी डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ ही इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी और 120Hz Curved AMOLED स्क्रीन भी दी गई है. कंपनी ने इसे 3 रंगों के ऑप्शन में मुहैया कराया है.
फोन की खासियत
Lava Virat Curve 5G की खासियत की बात करें, तो इसमें एक डिस्प्ले के साथ ही इसके बैक पैनल में भी एक रियर मिनी स्क्रीन दी गई है. ये कैमरा मॉड्यूल के पास छोटा डिस्प्ले है. इसमें समय, नोटिफिकेशन और बैटरी के बारे में जानकारी मिल सकती है.
कैसा होगा कैमरा?
Lava Virat Curve 5G में 50 मेगापिक्सल का SONY IMX752 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें EIS यानी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन दिया गया है. कैमरे में नाइट मोड और डुअल वीडियो मोड जैसे ऑप्शन्स भी दिए गए हैं. वहीं सेल्फी, वीडियो कॉल और फ्रंट कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फ्रंट स्क्रीन पर स्क्रीन फ्लैश भी दिया गया है. इसके अलावा इसमें Lava का Vayu AI भी दिया गया है. इसके जरिए AI कॉल समरी, वॉयस ट्रांसलेशन और सर्कल सर्च जैसे ऑप्शन मिलेंगे.
क्या हैं इसके फीचर्स?
- Lava Virat Curve 5G में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 6nm MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है.
- इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि बॉक्स में 33W चार्जर दिया गया है.
- फोन Android 16 पर चलता है.
- इस स्मार्टफोन में दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिल सकता है.
- इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग दी गई है.
- MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन हुआ है.
- स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक ऑप्शन है.
- इस स्मार्टफोन का वजन 184 ग्राम है.
कितनी है कीमत?
भारत में Lava Virat Curve 5G को 6GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 23999 रुपये है लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स