<

Motorola Edge 70 है अल्ट्रा स्लिम बॉडी और AI से लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

Motorola Edge 70: Motorola का नया अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन मोटो एज 70 आज भारत में लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इसकी कीमत कम निर्धारित की है.

Motorola Edge 70: Motorola का नया अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन मोटो एज 70 आज भारत में लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इसकी कीमत 30,000 हजार रुपए से कम निर्धारित की है. मोबाइल भारत में एक ऐसी चीज है जो आज के समय में हर किसी के लिए बहुत जरूरी है. आपके हर छोटे और बड़े काम इसी से पूरे होने लगे हैं. देश में कई कंपनियां है जो मोबाइल फोन के मामले में अपना दबदबा कायम रखती हैं. मोटोरोला कंपनी के मोबाइल मार्केट में काफी कम देखे जाते हैं लेकिन इस बार कंपनी ने नए फीचर्स के साथ स्मार्टफोन को लॉन्च किया. यहां पर मोटो के स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी गई है.

बजट फ्रेंडली है फोन

अगर आप कम बजट में अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फिर यह मौका आपके लिए बहुत खास है. चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन Moto Edge 70 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है.इस मॉडल को 30 हजार से कम की रेंज में पेश किया गया है. इसकी थिकनेस की बात की जाए तो आपको 5.99mm की थिकनेस के साथ Pantone Curated कलर्स और प्रीमियम टेक्सचर्ड वेगन लेदर फिनिश के साथ बैक पैनल मिलेगा. साथ ही यह मोबाइल फोन स्लिम होने के अलावा ड्यूरेबिलिटी भी काफी स्ट्रॉन्ग है. 

कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा आप इसे शॉपिंग साइट Flipkart से भी ऑर्डर कर सकते हैं. इस मॉडल को सिर्फ एक ही वेरिएंट 8GB+256GB ऑपशन में लॉन्च किया गया है. 29,999 रुपए में मिलने वाला यह फोन 1000 रुपए बैंक ऑफर पर आपको मिल रहा है. बैंक ऑफर का लाभ ग्राहकों को AXIS और SBI कार्ड पर मिल रहा है. वहीं आप इसे ऑफलाइन स्टोर से भी ले सकते हैं. 

फीचर्स में यह है खास

यदि इसकी डिस्प्ले की बात की जाए तो मोटोरोला एज 70 में 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करता है. इस मोटो के मोबाइल में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम और 5.99mm की थिकनेस मिलेगी. इस हैंडसेट का वजन लगभग 159g है. डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल रहा है,जो टिकाऊपन देता है. यह फोन तीन कलर PANTONE Bronze Green, PANTONE Gadget Grey और PANTONE Lily Pad ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है.

मोबाइल में बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. डिवाइस में 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा और एक थ्री-इन-वन लाइट सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन 60fps पर 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा. इसके अलावा AI वीडियो एन्हांसमेंट, AI एक्शन शॉट और AI फोटो एन्हांसमेंट टूल्स भी इसमें शामिल हैं. 

प्रोसेसर भी दमदार

मोबाइल में अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करेगा. इसमें कंपनी 3 साल का OS अपग्रेड और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है. ज्यादातर लोगों का सवाल होता है कि बैटरी कितनी चलेगी. तो बता दें कि पावर के लिए इसमें 5000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 68W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद मॉडल 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है, जिसमें यह 31 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Rajendra Bharti: कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने सीधे भेजा तिहाड़ जेल! 25 साल पुराने कांड में सुनाया फैसला

राजनीति और कानून के गलियारों से आज एक बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश…

Last Updated: April 1, 2026 17:45:36 IST

‘मेरे पास गोवा में 5 डॉग्स हैं मैं उनके साथ…’, अर्जुन तेंदुलकर ने निजी जीवन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Arjun Tendulkar Interview: हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई…

Last Updated: April 1, 2026 17:41:09 IST

एक चूजे के लिए जेड प्लस सुरक्षा! 50 जवान, 24 घंटे पहरा और पूरे इलाके में नो एंट्री; आखिर क्या है माजरा?

Great Indian Bustard: कच्छ के रेगिस्तान में 10 साल बाद गूंजी नन्हीं किलकारी! इस दुर्लभ…

Last Updated: April 1, 2026 17:15:07 IST

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर इस एक स्तोत्र का पाठ करना है बेहद चमत्कारी, मिलेगा कई गुना लाभ

Shri Hanumat Pancharatnam: हनुमान जयंती के दिन लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, इन्ही…

Last Updated: April 1, 2026 17:06:01 IST

अंतिम संस्कार में पहुंचे बंदर, महिला को लगे लगाकर रोए, देखकर भावुक हुए लोग

Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित…

Last Updated: April 1, 2026 16:57:33 IST

दोस्त बनकर मिलने गया, भाभी से ही लड़ा बैठा इश्क़, बर्बाद किया भारतीय क्रिकेटर का हंसता खेलता घर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…

Last Updated: April 1, 2026 16:50:30 IST