Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > भारत में जल्द तबाही मचाने आ रहा Motorola Signature 27, 200MP कैमरा और मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

भारत में जल्द तबाही मचाने आ रहा Motorola Signature 27, 200MP कैमरा और मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Motorola Signature 27: मोटोरोला भारत में जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और कई दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए खास हो सकता है.

Written By:
Last Updated: September 21, 2026 18:19:11 IST

Mobile Ads 1x1

Motorola Signature 27: अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन पर भी नजर डाल सकते हैं. Motorola Signature का नया वर्जन जल्द लॉन्च होने वाला है. कहा जा रहा है कि कंपनी इस वर्जन को इसी महीने के अंत में लॉन्च या घोषित कर सकती है. इस स्मार्टफोन को Signature 27 नाम से मार्केट में पेश किया जाएगा. कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर भी शेयर किया है. 

कंपनी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट से रियर कैमरा सेटअप और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है. वहीं इसके फीचर्स पर पहले से ही चर्चा की जा रही है. आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में ऐसे कौन से फीचर्स मिल सकते हैं, जो यूजर्स को पसंद आ सकते हैं.

टीजर से सामने आई जानकारी

कंपनी की तरफ से जो टीजर शेयर किया गया है, उससे पता चलता है कि Motorola Signature 27 को 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. अभी यह साफ़ नहीं है कि Motorola इस दिन सिर्फ़ हैंडसेट की घोषणा करेगा या पूरी जानकारी के साथ इसे लॉन्च करेगा. टीज़र से यह भी पता चला है कि हैंडसेट को Snapdragon Summit के दौरान पेश किया जाएगा. साथ ही इसमें लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा. वीडियो में Signature सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन के लिए अलग-अलग मटीरियल के इस्तेमाल पर Motorola का फ़ोकस दिखाया गया है.

दो कलर और कैमरा

मोटोरोला सिग्नेचर 27 के लिए दो नए Pantone-वेलिडेटेड कलर भी दिखाए गए हैं. इनमें एक Pantone Coal Smoke और दूसरा Pantone Capulet Olive है. टीज़र वीडियो में Dolby Vision वीडियो कैप्चर क्षमता वाले 200-मेगापिक्सल के LYTIA कैमरे के बारे में भी जानकारी दी गई है. कैमरा मॉड्यूल पर 100x Super Zoom और Dolby Vision की ब्रांडिंग भी दिखाई गई है. 

मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

Motorola Signature 27 में 200 मेगापिक्सल का LYTIA कैमरा दिया जा सकता है. Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रेगन चिपसेट (Snapdragon Chipset) दिया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हालांकि कहा जा रहा है कि कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दे सकती है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Motorola Signature 27 में Motorola Signature की तरह ही 6.8-इंच 165Hz AMOLED डिस्प्ले दे सकती है. इसमें 12GB/16GB RAM के साथ ही 5,200mAh की दमदार बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Dubai से भारत कितने iPhone 18 Pro ला सकते हैं? जानिए Customs का पूरा नियम

MORE NEWS