अगर आप भी दोनों को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के बीच अंतर जानेंगे और कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा किफायती है इसके बारे में आपको बताएंगे.
Nord CE 5 5G vs POCO M8 Pro: वनप्लस की नॉर्ड सीरीज अपने दमदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है. नॉर्ड सीरीज का नॉर्ड 5 का 5जी और नॉर्ड CE5 आपस में ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. लेकिन, अब नॉर्ड CE5 स्मार्टफोन का मुकाबला पोक्को के M8 से किया जा रहा है. लोग न केवल गूगल पर इसे सर्च कर रहे हैं बल्कि, दोनों के कंपैरिजन वीडियोज भी देख रहे हैं. यह दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट के बेस्ट फीचर वाले माने जाते हैं.
अगर आप भी दोनों को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के बीच अंतर जानेंगे और कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा किफायती है इसके बारे में आपको बताएंगे.
अगर बात की जाए वैल्यू फॉर मनी और ज्यादा किफायती स्मार्टफोन की तो कहीं न कहीं पोको एम8 आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पोको नॉर्ड CE5 से 6 से 7 हजार कम की कीमत में आता है. कीमत कम होने के बावजूद पोको का यह स्मार्टफोन किसी मामले में नॉर्ड CE5 से कम नहीं है. हालांकि, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियमनेस जैसे कुछ मामलों में नॉर्ड CE5 ज्यादा आगे निकल जाता है.
बात करें अगर नॉर्ड CE5 की तो यह फोन आपको 3,499 से 24,999 की कीमत पर मिल जाता है. वहीं, पोको एम8 की कीमत महज 14,990 से लेकर 17,499 तक रहने वाली है. हालांकि, अपने टॉप मॉडल में यह स्मार्टफोन आपको 17,495 तक की कीमत पर देखने को मिलता है.
कैमरा और पॉर्फॉमेंस की बात करें तो वैसे तो दोनों ही फोन काफी अच्छे हैं. लेकिन, पोको एम8 में आपको अच्छी सेल्फी और एक बेहतर वीडियो क्वालिटी देखने को मिलती है. वहीं, कुछ मामलों में CE 5 हीटिंग और बैटरी से जुड़ी समस्या कर सकता है. पोको M8 की बैटरी 5520 एमएएच है, जबकि नॉर्ड CE 5 में आपको 7100 एमएएच की बैटरी देखने को मिलती है.
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…