<
Categories: देश

अजित पवार की मौत पर देश में शोक की लहर: पीएम मोदी, सीएम फडणवीस, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत पर देश के प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें "जनता का नेता" कहा, जबकि सीएम देवेंद्र फडणवीस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी श्रद्धांजलि दी.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत पर देश के प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें “जनता का नेता” कहा, जबकि सीएम देवेंद्र फडणवीस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी श्रद्धांजलि दी. राजनीतिक मतभेद भूलकर सभी ने उनके योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि दी.
बता दें कि आज सुबह चुनाव प्रचार से लौटते समय दिग्गज नेता अजित पवार का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया है. उनके साथ प्लेन में उपस्थित अन्य 4 लोगों की भी दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है.

पीएम मोदी का शोक संदेश

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अजित पवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “उन्होंने कहा, “श्री अजीत पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था. महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी सराहनीय था. उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना के दौरान पवार के साथ मृत अन्य सदस्यों के निधन पर भी शोक जताया.

राष्ट्रपति द्रौपदी ने भी दी श्रद्धांजलि

अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा,”उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार सहित कई लोगों के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. श्री अजीत पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. महाराष्ट्र के विकास, विशेष रूप से सहकारिता क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.”

सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन साथी अजित को “परिवार का सदस्य” बताते हुए गहरा शोक जताया. उन्होंने बारामती पहुंचकर परिवार से मुलाकात की. फडणवीस ने राज्य सरकार की ओर से जांच में पूर्ण सहयोग का वादा किया. उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लिए आज का दिन बेहद कठिन है.

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने अजित के राजनीतिक सफर को सलाम किया और कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी और उनके सहयात्रियों के आज विमान दुर्घटना में निधन की खबर अत्यंत दुखद है. इस दुख की घड़ी में मैं महाराष्ट्र की जनता के साथ खड़ा हूं. मैं इस शोक की घड़ी में पूरे पवार परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST