OPPO New Smartphones: Oppo ने अपने दो नए स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिए हैं. इस स्मार्टफोन की खासियत इनकी बैटरी और कैमरा है. कहा जा रहा है इन स्मार्टफोन में दमदार 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.
ओप्पो के आने वाले स्मार्टफोन्स
OPPO New Smartphones: स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Oppo ने F-Series में दो नए 5G स्मार्टफोन पेश किए हैं. कंपनी ने Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G को भारतीय बाजार में उतारा है. दोनों फोन में बड़ी 8,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इन्हें अलग-अलग RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं. कंपनी के मुताबिक Oppo F35 Series को महीने के अंत तक Flipkart, Amazon और Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा.
Oppo F35 5G की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये खर्च करने होंगे. यह फोन Mist Pink, Titanium Grey और Wave Blue रंगों में उपलब्ध कराया गया है.
दूसरी तरफ, Oppo F35 Pro 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 45,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं 8GB+128GB वेरिएंट 49,999 रुपये में मिलेगा. फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 54,999 रुपये का है. Pro मॉडल को Sunset Orange, Twilight Brown और Wave Blue कलर में पेश किया गया है.
नई F35 सीरीज की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल है. दोनों स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है. इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. ऐसे में फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Oppo F35 5G में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर के साथ UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है.
वहीं Pro मॉडल में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है.
दोनों फोन Android 16 आधारित ColorOS 16.5 पर चलते हैं और इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए Oppo F35 5G में OIS सपोर्ट वाला 50MP मुख्य कैमरा दिया गया है. इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. फोन से 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. Oppo F35 Pro 5G में भी 50MP का मेन कैमरा मिलता है. वहीं इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम डेप्थ सेंसर दिया गया है. यह फोन 2.5K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…